The Lallantop

100 करोड़ के पास ऐ दिल है मुश्किल, पीछे चल रही है शिवाय

अब तो सारा मसला क्लियर हो चुका है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ऐ दिल है मुश्किल. शिवाय. लड़ाई अब भी जारी है. 'गद्दार' डायरेक्टर और 'देशभक्त' ऐक्टर के बीच. सिंगल स्क्रीन वाली जनता और मल्टीप्लेक्स वाली जनता के बीच. दो एवरेज से भी निचली फ़िल्मों के बीच. ऐ दिल है मुश्किल को अच्छी ओपेनिंग मिलने पर शिवाय सपोर्टर कह रहे थे कि दिवाली की वजह से शिवाय पीछे रही. दिवाली बाद मामला गर्माएगा. हमने कहा ठीक. वो भी देख लेंगे. लेकिन वो हुआ नहीं जो कहा गया था. ऐ दिल है मुश्किल आगे ही रही. हर दिन. इसके बावजूद कि उसे पांच करोड़ की रंगदारी भी देनी पड़ी है. उस रकम के बावजूद ऐ दिल है मुश्किल, शिवाय से आगे है. दूसरे हफ़्ते के नतीजे आ गए हैं. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने है. दूसरे हफ़्ते में दोनों फिल्में अकेली थीं. कोई बड़ी हिंदी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई. डॉक्टर स्ट्रेंज ज़रूर रिलीज़ हुई लेकिन वो इन दोनों के लिए खतरा नहीं थी. इसके बाद ऐ दिल है मुश्किल ने दूसरे हफ़्ते में 28.29% की ग्रोथ दिखाई जबकि शिवाय ने 17.14% की. देखने वाली बात ये है कि ऐ दिल है मुश्किल 100 करोड़ के पास पहुंच गए है. शिवाय को कुछ सफ़र अभी और तय करना है. रणबीर कपूर की फ़िल्म ने शनिवार को 5.85 करोड़ रुपये कमाकर अपनी कुल जमा कमाई 90.60 करोड़ कर ली है. शिवाय का आलम ये है कि उसे शनिवार को 5.40 करोड़ मिले. फिर भी वो कुल मिलाकर 80.42 करोड़ पर है. ऐ दिल है मुश्किल को 'रंगदारी' के पांच करोड़ हटा देने पर भी शिवाय के ऊपर 5.18 करोड़ रुपये की बढ़त मिली हुई है. यानी दिवाली पर जाले साफ़ करने की दुहाई देने वालों की दलीलें भी काम न आईं. दिवाली के बाद भी शिवाय ऐ दिल है मुश्किल से पीछे ही रही. करन जौहर की बनाई फ़िल्म आगे चल रही है. जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी. वैसे, जैसी फ़िल्म थी, उसके लिए इतना ही बहुत है. याद रहे कि इस कमाई में विदेशों में हुई कमाई नहीं जोड़ी गयी है. ये सिर्फ़ देसी रकम है जो करन जौहर के हिस्से में आई है. शिवाय विदेशों में काफी कमज़ोर रही है.
ये भी पढ़ें:

देखिए 'ए दिल है मुश्किल' का वो सीन जो डिलीट कर दिया गया

'ऐ दिल है मुश्किल' के इस डायलॉग की वजह से गरियाए गए करण जौहर

अब मल्टिप्लेक्स में हर फिल्म खड़े होकर देखनी पड़ेगी!

'ऐ दिल है मुश्किल' का 'पेड रिव्यू' ले आए हैं, गालियां देने यहां पधारें

फिल्म रिव्यू - शिवाय : न ही शून्य और न ही इकाई, मुझको देओ सर दर्द की दवाई

'देशभक्तों' ने 'ऐ दिल है मुश्किल' की कहानी लीक कर दी है, कमा लो घुइयां

अजय देवगन ने इतनी स्टूपिड बात कभी नहीं कही है, अनुराग कश्यप पर उनके कमेंट जाहिलों वाले हैं!

शिवाय लीक! तो अब अजय देवगन के चपरासी बनेंगे KRK?

   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement