सर्वे के मुताबिक, अभी चुनाव हुए तो:
- 403 में से 185 सीटें मायावती की पार्टी बीएसपी जीत सकती है. 2012 के चुनाव में उसे सिर्फ 80 सीटें मिली थीं.
- मुलायम सिंह यादव की सपा को सिर्फ 80 सीटें मिलने का अनुमान है. 2012 में उन्हें 228 सीटों पर जीत मिली थी. पिछले लोकसभा चुनाव में भी सपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. उसे 80 में से सिर्फ 5 सीटें मिली थीं.
- बीजेपी गठबंधन यूपी में 120 सीटें जीत सकता है. लेकिन सरकार बनाने के लिए यह आंकड़ा नाकाफी होगा.
- लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में करिश्मा करने वाले प्रशांत किशोर यूपी में कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा पाएंगे. राहुल गांधी और आरएलडी को मिलाकर 13 से ज्यादा सीटें नहीं मिलती दिख रही हैं.
सर्वे में और क्या?
सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री
मायावती: 31% अखिलेश यादव: 30% राजनाथ सिंह: 18%किसको कितने फीसदी वोट
BSP: 31 % BJP: 24% सपा: 23% कांग्रेस+RLD: 11% अन्य: 11%चार बड़े मुद्दे
बेरोजगारी: 29 फीसदी महंगाई: 22 फीसदी भ्रष्टाचार: 17 फीसदी गरीबी: 15 फीसदीसपा सरकार का प्रदर्शन औसत से खराब
चार साल में अखिलेश सरकार का प्रदर्शन औसत से खराब रहा. संतुष्ट: 32 फीसदी खराब/बहुत खराब: 34 फीसदी बहुत अच्छा: 7 फीसदी अच्छा: 25 फीसदी औसत: 29 फीसदीलॉ एंड ऑर्डर खराब हुआ
60 परसेंट लोगों ने माना कि सपा सरकार में लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब हुई है.
मजहबी एकता को खतरा
सर्वे में हिस्सा लेने वाले आधे से ज्यादा लोग सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में सरकार की कोशिशों से खुश नहीं थे.बीजेपी कम करप्ट है
लोग सपा सरकार को उसके पहले की बीएसपी सरकार के मुकाबले ज्यादा करप्ट मानते हैं. हिंदुओं और गरीबी रेखा से नीचे के तबके में यह धारणा प्रबल है.मोदी सरकार के काम काज
केंद्र सरकार के काम काज पर 62 फीसदी लोगों ने संतोष जताया. लेकिन आधे से ज्यादा मुस्लिम वोटर केंद्र सरकार से नाखुश दिखे.मोदी अब भी पॉपुलर
यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पॉपुलर लीडर हैं. उसके बाद मायावती और फिर अखिलेश यादव.एबीपी न्यूज-नीलसन का ये सर्वे 19 फरवरी से 1 मार्च के बीच 161 विधानसभा सीटों पर किया गया. कुल 19,572 वोटरों से राय पूछी गई.























