दिल्ली चुनाव: AAP के सभी 70 प्रत्याशी घोषित, 15 के टिकट कटे
केजरीवाल ने 9 नए लोगों को भी मौका दिया. 8 महिलाएं भी.
Advertisement

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: PTI)
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अबकी 46 सिटिंग विधायक को टिकट दी गई है. 15 मौजूदा विधायक को रिप्लेस किया गया है. अबकी 8 महिलाएं को आम आदमी पार्टी ने टिकट दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे. न्यूज़ एजेंसी ANI का ट्वीट देखिए.
दिल्ली चुनाव 2020 दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी को वोटिंग होगी. इस दिन शनिवार है. वोटों की गणना 11 फरवरी को होगी. नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है. 2015 में क्या हुआ था? पिछली बार चुनाव 2015 में हुए थे. आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इनमें से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी. आप को 48 लाख से ज्यादा वोट मिले थे. वोट परसेंट 54.34% था. बीजेपी को 28 लाख वोट मिले थे. वोट परसेंट 32.19% था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















