The Lallantop

ट्रंप तो राष्ट्रपति बन गए, लेकिन यूपी के इस गांव के लोग बहुत दुखी है

क्योंकि हिलेरी ने कुछ प्रॉमिस किया था. पता नहीं अब वो पूरा होगा या नहीं.

Advertisement
post-main-image
Source : ANI
देश में लोग 5 सौ और हजार के नोट बैन होने पर चर्चा करने में लगे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश का एक गांव है जबरौली. लखनऊ से 30 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां के लोग नोट बैन होने से नहीं बल्कि किसी और ही वजह से दुखी हैं.
वजह है हिलेरी क्लिंटन का अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव हारना. कल से ही वो लोग हिलेरी की जीत के लिए भगवान के साथ तरह-तरह के ऑफर्स एक्सचेंज में लगे थे. पर शायद भगवान आज अपने ऊपर चढ़े नोटों को गिनने में बिजी हैं. इसलिए ध्यान नहीं दिए. जिससे डोनाल्ड ट्रंप जीत गया. सुबह से ही वोटों की गिनती चल रही थी. उन आंकड़ों में कभी ट्रंप आगे था तो कभी हिलेरी. फाइनल रिजल्ट आ गया है. और उसके मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप अमरीका के राष्ट्रपति बन गए.
अब आप ये सोच रहे होंगे कि चुनाव अमेरिका का है. प्रेसिडेंट वहां चुना जाएगा. तो लोग हिलेरी की जीत के लिए क्यों प्रार्थना कर रहे हैं. क्या ये लोग बौरा गए हैं? अरे नहीं बंधू. ऐसा कुछ नहीं है.
Source : ANI
Source : ANI

दो साल पहले की बात है. उस वक्त हिलेरी क्लिटंन के हस्बैंड बिल क्लिंटन अमेरिका के प्रेसिडेंट हुआ करते थे. तभी जबरौला आए थे. क्लिंटन हेल्थ स्कीम के तहत क्लीनिक खुलेगा. वहां बच्चों को होने वाली दस्त की बीमारी का इलाज होगा. बिल क्लिंटन जब जबरौला में आए थे, लोगों ने उनको घेर लिया था. और नाम दिया था गोरा अमेरिकी राष्ट्रपति. पड़ोस के गांव से भी लोग जमा हो गए थे उन्हें देखने के लिए. गांव वालों ने बिल के वेलकम के लिए सड़कें धुल रखी थीं. लोगों ने अपने घरों को सजा रखा था.
गांव के लोगों के मुताबिक, क्लिंटन ने जबरौला के लोगों से प्रॉमिस किया था कि चुनाव जीतने के बाद वो दोबारा उन लोगों से मिलने जरूर आएंगी. गांव वाले भी आस लगाए बैठे थे कि जब वो आएंगी, वो उनसे गांव में स्कूल और बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड बनाने की बात कहेंगे. पर ऐसा हुआ नहीं. अब पता नहीं हिलेरी क्लिंटन हार के बाद दोबारा जबरौला आएंगी या नहीं?


ये भी पढ़िये...
ट्रंप की जीत की खबर से अमेरिका छोड़ने का मचा भभ्भड़

हिलेरी को प्रेसिडेंट घोषित कर मीडिया का दोगलापन दिखाया न्यूजवीक ने!

कौन कितना कलाबाज: अमरीकी चुनावी सर्कस की अटकलें

अमेरिकी चुनाव के कैंडिडेट देखकर उल्लू याद आते हैं

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement