लाहौर के अस्करी-एक अपार्टमेंट की रहने वाली लड़की के फेसबुक पोस्ट के बाद तहलका मच गया. इस पोस्ट में उसने बताया, कैसे उसके पड़ोस में रहने वाले 3 लड़कों ने उसे परेशान किया?

लड़की जिसने अपनी पहचान छिपाए रखी है, उसने अपने दोस्तों के लिए लिखा है.
"आज रात करीब 12 बजे जब मैं अपनी दोस्त से बात कर रही थी. मुझे लगा कि कोई मेरा दरवाजा खटखटा रहा है. मैंने देखा तो वहां एक नोट टंगा हुआ था. मैं एक ऐसे कालोनी में रहती हूं. जो पूरी तरह सिक्योर हैं. हर जगह गेट लगे हुए हैं. और मेरी खिड़कियां एक कम्युनिटी पार्क में खुलती हैं. इसके बावजूद 3 लड़के जो अभी 20-22 साल के हैं. उन्होंने मेरी खिड़की खोली और कपड़े बदलते हुए मेरा एक वीडियो बना लिया. उन्होंने अंदर एक पर्ची फेंकी और मुझे पढने के लिए कहा. पहले मुझे उनकी ढिठाई पर गुस्सा आया. फिर मुझे लगा उन्होंने अपना मोबाइल नंबर लिखकर मेरे पास फेंका है. पर जब उन्होंने उसे पढ़ने पर जोर दिया तब मैंने उसे पढ़ा. उसमें लिखा हुआ था मेरा पास तुम्हारा न्यूड वीडियो है. मुझसे बाहर आकर मिलो. तुमने सफेद ब्रा और काली पैंटी पहन रखी है. उन्होंने कहा तुरंत बाहर आओ और सुनो जो हमें तुमसे कहना है. जब मैंने मना किया. उन्होंने चिल्लाकर कहा. बाहर निकल तुझे बताते हैं. इसके बाद मेरा मूड भयानक तरीके से खराब हो गया. और मैं अपने पापा के साथ उन्हें पकड़ने के लिए बाहर आई. पर तब तक वो भाग चुके थे. और हम उन्हें पकड़ नहीं पाए. रात में ही मैंने सारी कालोनी को चिल्ला चिल्ला कर उठाया और ये बात बताई."
इसके बाद लड़की के कैरेक्टर पर लोगों ने ऐसे आरोप लगाए.
1. कपडे बदलते हुए उसकी खिड़की क्यों खुली थी?
2. यकीन से कह सकते हैं कि इनमें से किसी लड़के से उसका पहले से कोई चक्कर नहीं था?
जिसके बाद लड़की ने फेसबुक पर लिखा है
'मुझे ऐसा लगा जैसे वो मेरे कमरे में रहे हों और मेरी मर्ज़ी से उन्होंने मेरा वीडियो बनाया हो. और अब मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हों. मुझे पता है इतना करने के बाद भी वो बच जाएंगे. या बच ही गए हैं. औरतों की मर्ज़ी जैसी इस देश में कोई चीज नहीं होती. और अब मैं इससे थक चुकी हूं. ये पहली बार नहीं है. जब मुझे इस तरह से सेक्स के लिए टॉर्चर किया गया हो. और न ही मैं ऐसी अकेली लड़की हूं जिसके साथ ऐसा हुआ हो. तो जब आप सभी हमारी सरकार में कट्टरपंथियों को लेकर रोना रो रहे हैं. रेपिस्ट खुले घूम रहे हैं. घरों में औरतों को सेक्शुअली और फिजिकली परेशान किया जा रहा है. और ये कहीं और से नहीं आ रहा है. जो लड़के ऐसा कर रहे हैं वो आपके ही बच्चे, पिता या आप खुद हैं. औरतों के साथ ये सब होने से रोको. नहीं तो ये इसी तरह है जैसे औरतों को घर में कैद करो और वहां भी जीना हराम कर दो.'
इस शर्मनाक घटना के बाद पाकिस्तानियों ने ट्विटर पर इन लड़कों को जमकर कोसा. https://twitter.com/RizwanPehelwan/status/741519668683374592 https://twitter.com/psychedliqz/status/741388038790582273?ref_src=twsrc%5Etfw