The Lallantop

अब स्कूलों में लड़के पहन सकेंगे स्कर्ट, लड़कियां पैंट

UK में सरकार ने ट्रांस स्टूडेंट्स के लिए बदले यूनिफार्म के नियम.

Advertisement
post-main-image
Source: Daily Mail
UK के 80 स्कूलों में एक गज़ब का नियम बना है. या ये कहिए, बने हुए नियमों में नई छूट दी गई है. जिनके मुताबिक अब स्कूल यूनिफार्म में लड़कियां पैंट और लड़के स्कर्ट पहन सकते हैं. ये कदम ट्रांस स्टूडेंट्स, और उन बच्चों को ध्यान में रखकर लिया गया है जो जेंडर के बने हुए नियमों को नहीं मानते हैं. या अभी भी उस उम्र में हैं जो अपना जेंडर पहचान सकें. अच्छी बात ये हैं कि ये मुहिम सरकार ने चालू की है. स्कूलों ने या तो अपने ड्रेस कोड से 'लड़की' और 'लड़का' शब्द हटा दिए हैं. या लिख दिया है कि बच्चे जिन कपड़ों में कम्फर्टेबल फील करें, वो पहन सकते हैं. कई LGBT कार्यकर्ताओं ने स्कूलों को ये वॉर्निंग दी थी, कि उनके यूनिफार्म पहनने के नियम लेस्बियन, गे, बाइसेक्शुअल और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के साथ भेदभाव करते हैं. लड़कियां चाह कर भी पैंट नहीं पहन सकती. और जो लड़के स्कर्ट पहनना चाहते हैं, वो स्कर्ट नहीं पहन सकते. छोटी उम्र से ही बच्चों पर उनकी सेक्शुअल चॉइस और कपड़े पहनने का ढंग उनपर थोपा जाता है. जिससे बच्चे अपने सेक्स के बारे में खुलकर नहीं बता पाते. इसलिए जरूरी है कि उन्हें फ्री छोड़ा जाए. जिससे वो अपने फैसले खुद ले सकें. वहीं धार्मिक स्कूलों का कहना है कि बच्चों को इस तरह फ्री छोड़ को वो कंफ्यूज हो जाएंगे. कि वो लड़की हैं या लड़का. ऐसे समय में बच्चों को कोई चाहिए जो उन्हें उनकी सेक्शुअलिटी समझा सके. बच्चे फ्री रहकर अपने फैसले खुद नहीं ले पाएंगे. जहां आज एक तरफ फ्लोरिडा में 50 गे लोगों को खुले आम एक साथ मार डाला गया. वहीं दूसरी ओर इस तरह के छोटे छोटे कदम चुटकी भर उम्मीद लेकर आते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement