The Lallantop

आसाराम और नारायण साईं की साढ़े साती नहीं जाती

नारायण साईं पुलिस से न छुपते तो कुछ न होता, पर होशियारी में दोहरे नप गए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आसाराम फिर सुर्ख़ियों में हैं. साथ में उनके पूत नारायण साईं भी. जेल से छूट नहीं गए हैं. एक नए मामले में नपे हैं. उनकी आउटगोइंग के लक्षण ही नजर नहीं आ रहे क्योंकि इस बार इनकम टैक्स वालों ने जकड़ा है. आसाराम और नारायण साईं पर 750 करोड़ का जुर्माना ठोका गया है.

मामला ऐसा है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
साल भर पहले सूरत में नारायण साईं पर रेप का केस दर्ज हुआ था. तब नारायण साईं ना पुलिस के सामने गए थे और ना ही कोर्ट में दिखे. पुलिस ने एक्शन लिया. आश्रम में छापा मार दिया. छानबीन में पुलिस को 42 बक्से भरकर कागज़ मिलें थे. पुलिस ने सारा पुलिंदा इनकम टैक्स वालों को सौप दिया था. जांच हुई तो पता चला. कागजों में कई म्युचुअल फंड्स, किसान विकास पत्र, जमीनों, सम्पतियों और बेनामी लेनदेन का चिट्ठा है. पुलिस ने 4500 करोड़ तक का अंदाजा लगाया था. पर इनकम टैक्स वालों ने पिछले 6 सालों का ही ब्यौरा बनाया है. जो करीब 2500 करोड़ का बताया गया है. उसी घपले को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आसाराम और नारायण साईं पर 750 करोड़ का जुर्माना ठोक दिया. जिसे वसूलने की भी तैयारी जारी है.

ये स्टोरी आदित्य नवोदित ने की है, वो दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप करते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement