दोतरफा नुकसान पहुंचाता है पाक
पाकिस्तान से आई इस नकली करेंसी से भारत को दोतरफा नुकसान होता है. पहला तो यहां की इकॉनमी का भट्ठा बैठता है. दूसरा इससे कमाया पैसा आतंकवाद में इस्तेमाल किया जाता है. ब्लैक मनी के सहारे पाकिस्तान में बैठा दाउद यहां अपने चेलों के जरिए रियल स्टेट का कारोबार भी करता है.
कैसे, किस रास्ते से और कितने नकली नोट आते हैं?
1. मार्केट में चल रहे 10 लाख नोटों में ढाई सौ नकली हैं. 2. NIA के मुताबिक अभी तकरीबन 400 करोड़ रुपए के नकली नोट हैं. 3. हर साल 70 करोड़ रुपए की नकली करेंसी हमारी इकॉनमी में घुस रही है. 4. IB, RAW, NIA और राजस्व खुफिया डिपार्टमेंट की रिपोर्ट्स बताती हैं कि पाकिस्तानी सेना और ISI को 500 करोड़ रुपए सालाना का फायदा इस नकली करेंसी से होता है. 5. ISI को पाकिस्तान में बनने वाली हर नकली भारतीय करेंसी से 30 से 40 परसेंट का मुनाफा होता है. 6. ISI के बांग्लादेश में बैठे एजेंट्स ने रेट फिक्स कर रखा है. 18 हजार रुपए में एक लाख नकली भारतीय नोट मिलते हैं. 7. हालांकि बैन सिर्फ 500 और हजार के नोट किए गए हैं. लेकिन उधर से सौ के नोट भी खूब आते हैं. 18 रुपए में एक सौ का नोट भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर मिलता है. बिहार आकर 40 रुपए का हो जाता है. दिल्ली और पंजाब पहुंचकर 50 से 70 रुपए की कीमत हो जाती है. 8. पिछले तीन महीने में तकरीबन 65 कंसाइनमेंट, मतलब नकली माल का जखीरा पकड़ा गया. ये नोट चीन और पाकिस्तान से आए थे.तो पक्का मानकर चलो कि ये सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान पर भी हुई है. भारत में बैठे कालाबाजारियों के अलावा. अब चैलेंज ये है कि जो नए नोट आने वाले हैं उनकी नकल आसानी से न हो सके.
ये भी पढ़ें: 2000 रुपए के नोट को लेकर फैलाया जा रहा सबसे बड़ा झूठ! 'नोट बैन' के बाद इन 3 लोगों को मिलना चाहिए वीरता और मूर्खता पुरस्कार मोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगे काले धन वाले अब क्या करेंगे और असल में उन्हें क्या करना चाहिए पुराने नोट बंद हुए, अच्छा हुआ, लेकिन नए नोट छपने में इतना खर्च आएगा मोदी के अलावा केवल इस आदमी को पता था कि नोट बैन होने वाले हैं




















.webp?width=120)
