सिंध प्रांत के कालाकोट स्टेशन के पुलिसवाले ने केस की अहम प्रॉपर्टी बताते हुए बम समेत हथियार एटीसी कोर्ट में पेश किए. मौके पर मौजूद एक बंदे ने बताया कि क्लर्क ने जैसे ही बॉक्स खोला, तब ही ये धमाका हुआ. धमाके के बाद कोर्टरूम में अफरा-तफरी मच गई. जज साहेब की संदिग्ध के खिलाफ सारी सुनवाई को सस्पेंड कर दिए. अगली तारीख देकर निकल लिए.धमाके में घायल हुए लोगों को वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. बम डिफ्यूज करने वाले भी कोर्टरूम पहुंच लिए. ताकि चेक कर ले कि कहीं कोई और बम न फट जाए. मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.
सबूत की वजह से पाकिस्तान में कानून अंधा होते-होते बचा
पाकिस्तानी कोर्ट में फटा सबूत की तरह पेश किया गया बम.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पाकिस्तान में मंडे को अलग ही सीन शॉट हो गया. मतलब ये मान लो कि कानून हमेशा हमेशा के लिए अंधा एंड दिव्यांग होने से बच गया. पाकिस्तानी कोर्ट में आतंकियों के खिलाफ केस चल रिया था. सबूत के तौर पर सोमवार को कोर्टरूम में ग्रेनेड बम पेश किए गए. लेकिन टाइमिंग का खेला ऐसा कि बम कोर्टरूम में ही फट गया. दुखद ये रहा कि धमाके में 3 लोग घायल हो गए. ये धमाका तब हुआ, जब कोर्ट में केस चल रहा था. एंटी टेररिस्ट कोर्ट था. एक संदिग्ध के पास से कुछ हथियार और बम बरामद हुए थे. एटीसी में इसी बात को लेकर केस की सुनवाई के दौरान जब एक पुलिसवाले की पेशी हो रही थी, तब ये बम फटा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)

.webp?width=120)



