पोता होने पर लड्डू बंटे, आधा परिवार खत्म हो गया
जहरीले लड्डू खाकर 23 लोगों ने दम तोड़ा, 52 का इलाज चल रहा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पाकिस्तान में लड्डू खाकर 23 लोगों की मौत हो गई. घर में लड़के के जन्म की खुशी में लड्डू बांटे गए थे. मरने वालों मे से ज्यादातर लोग एक ही परिवार के हैं. 8 भाईं हैं. 52 और लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है जो ये लड्डू खाकर बीमार हो गए थे. मिठाई में पेस्टिसाइड मिला हुआ था. ये घटना हुई उमर हयात के परिवार में. उमर पाकिस्तान के पंजाब करोर लाल एसान के रहने वाले हैं. 17 अप्रैल को उमर ने अपने रिश्तेदारों औऱ दोस्तों को लड्डू बांटे. मिठाई खाने वाले लोग एक-एक कर के बीमार पड़ने लगे. फिर 23 लोगों ने दम तोड़ दिया. बच्चे के पिता और पिता के सात भाइयों की भी जान चली गई. पुलिस अफसर रमीज़ बुखारी ने बताया कि मिठाई की दुकान चलाने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. असल में मिठाई की दुकान के बगल में एक पेस्टिसाइड की दुकान थी. वो दुकान नए सिरे से बन रही थी. इसलिए उस दुकान के मालिक ने पेस्टिसाइड को बगल की मिठाई की दुकान पर रख दिया. मिठाई की दुकान में काम करने वाले एक सरवेंट ने कबूला है कि उसने गलती से लड्डू में पेस्टिसाइड मिला दिया था. पंजाब फूड अथॉरिटी मामले की जांच कर रही है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)




