The Lallantop

'ओ मम्मा, तुमको तो छुट्टी ही नहीं मिलती'

ईरान, बांग्लादेश, चीन सब आगे हैं हमसे. मैटरनिटी लीव देने में.

Advertisement
post-main-image
Source- Reuters
इंडिया में मम्मी बनने पर बहुत कम छुट्टी मिलती है. सरकार कहती है कि 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव को बढ़ाकर 26 हफ्ते कर देगी. मने 84 दिन की बजाय 184 दिन की छुट्टी मिलेगी. लेकिन अभी जितनी मिलती है वो हमारे लेवल के देशों के हिसाब से बहुत कम है. साउथ एशिया में हमसे बुरा आंकडा सिर्फ नेपाल का है जहां मम्मी बनने पर 52 दिन की छुट्टी मिलती है. वर्ल्ड बैंक के सोर्स और टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सबसे ज्यादा पेड मैटरनिटी लीव बुल्गारिया में मिलती है. पूरे 410 दिन. पेड छुट्टी समझते हैं न? छुट्टी के पैसे नहीं कटते जिसमें. कहां कितनी मैटरनिटी लीव  बुल्गारिया में 410 दिन, अल्बानिया में 365 दिन, यूके में 273 दिन. फ्रांस के राष्ट्रपति अभी अपने यहां आए थे, उनके यहां 112 दिन, रूस वाले 140 दिन की छुट्टी देते हैं. चाइना वाले भी ले-देकर 128 दिन की छुट्टी दे देते हैं. प्यारा पपलू पाकिस्तान यहां भी पीछे लगा है वो भी हमारी तरह 84 दिन की छुट्टी ही देता है, श्रीलंका का भी सेम है. बांग्लादेश हमसे ज्यादा छुट्टी दे देता है, 112 दिन और सोचिए ईरान वाले कित्ता आगे हैं, 270 दिन की छुट्टी देते हैं. कुछ इधर भी बदला है महाराष्ट्र ने अभी उन मम्मियों को भी 180 दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया है जो सरोगेसी से मम्मा बनती हैं. प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली औरतों के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय आठ महीने की मैटरनिटी लीव करना चाहता है. श्रम विभाग राजी हुआ था साढ़े छह महीने के लिए. फिलहाल कैबिनेट सचिवों के के पास प्रपोजल जाने को है. होगा तो कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है जल्द ही :)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement