The Lallantop

11 साल की लड़की नींबू पानी बेच बनी 'मिलियन डॉलर बेबी'

इस बच्ची के बनाए लेमनेड का स्वाद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी चख चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
11 साल की उम्र में आप पढ़ रहे होंगे स्कूल में. पांचवीं या छठी में. है ना? 'सिक लीव फॉर टू डेज' का लेटर लिख रहे होंगे क्लास टीचर को. लेकिन इसी उम्र की एक लड़की लाखों कमा रही है और वो भी बिजनेस करके.
मिकाइला अल्मर अमेरिका के टेक्सस में रहती हैं. छठी में पढ़ती हैं. लेकिन ये उनकी असली पहचान नहीं है. उनकी एक कंपनी है, 'बी स्वीट लेमनेड' नाम से, जो परदादी से मिली विरासत को आगे बढ़ाते हुए नाना प्रकार के लेमोनेड बनती हैं. अमेरिका के 4 राज्यों में इनके 55 स्टोर हैं. कंपनी ने करीब 73 करोड़ रुपये (11 मिलियन डॉलर) की एक डील भी की है. million dollar baby-1   मिकाइला ने लेमनेड बनने के लिए अपनी परदादी की 76 साल पुरानी अलसी रेसेपी और शहद की मदद ली. वह अमेरिकी टीवी शो 'शार्क टैंक' पर अपने लेमनेड के साथ पहुंची थी, जहां एक कंपनी के सीईओ की तरफ से उन्हें 60 हजार डॉलर का इन्वेस्टमेंट मिला. मधुमक्खी से प्यार और बनी मिलेनियर 4 साल की उम्र में मिकाइला को एक हफ्ते में दो बार मधुमक्खी ने काट लिया था. मिकाइला मधुमक्खी से डरने लगी. फिर मम्मी पापा की सलाह 'डरो मत, मधुमक्खी के बार में थोड़ा रिसर्च कर लो' काम आई. मिकाइला ने मधुमक्खियों के बारे में पढ़ा और उसे मधुमक्खियों से प्यार हो गया. million dollar baby-2 मिकाइला कहती हैं, 'मुझे मधुमक्खियां पसंद हैं. मैंने मधुमक्खियों के बारे में पढ़ा हैं कि वो किस तरह हमें और हमारे इकोसिस्टम को फायदा पहुंचती हैं. इसलिए मैंने सोचा की मधुमक्खियों की मदद की जानी चाहिए और इसके लिए मैंने अपनी परदादी हेलेन की लेमोनेड रेसेपी को चुना'. 'बी स्वीट लेमोनेड' कंपनी के प्रॉफिट का कुछ फीसदी हिस्सा लोकल और इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन को भी जाता है, जो मधुमक्खियों के लिए काम करती हैं.
मिकाइला ने हाल ही में एक फेसबुक पेज भी बनाया हैं, जहां वह मधुमक्खी, शहद और 'बी स्वीट लेमोनेड' के बारे में लिखती हैं. मिकाइला के लेमनेड का स्वाद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी चख चुके हैं.
जिस उम्र में हमें इंट्रेप्रेनेयोरशिप की स्पीलिंग भी नहीं आती है, उस उम्र में मिकाइला जून में केपटाउन जाकर बच्चों से इंट्रेप्रेनेयोरशिप पर बात करेंगी. मिकाइला फिलहाल कुछ नए फ्लेवर पर काम कर रही हैं.
  (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे निखिल ले लिखी है.)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement