
Source : Facebook
एक स्टोन मैन और दूसरा रबर मैन बन जाता है. सबसे भयानक तो वो होता है जिसे आग वाली पावर मिलती है. हर वक्त उसके शरीर में आग लगा रहता है. अच्छा खासा पतला इंसान भारी-भड़कम पत्थर में बदल जाता है. बिल्कुल साबू की तरह.

Source : Facebook
ऐसा ही तो सर जोराह के साथ हो रहा है, गेम ऑफ थ्रोंस में आजकल. वो भी पत्थर वाले आदमी बने जा रहे हैं. उनको भी खलीसी कह रही हैं, जाओ, अपना इलाज करा के आना.
ये तो फिल्मों-सीरियलों की बात, उसमें मनोरंजन होता है. लेकिन ये जो फोटो हैं, वो नेपाल के 11 साल के एक बच्चे, रमेश दार्जी की हैं. इनको देखकर दुःख होता है. उसका शरीर भी फैंटैस्टिक फोर वाले स्टोन मैन के जैसे हो गया है. उसको बीमारी हो गई थी. जन्म के 15 दिन बाद ही. उसके बाद वो पत्थर जैसा दिखने लगा था. पहले बीमारी थोड़ी रही होगी तो पेरेंट्स ने उतना ध्यान नहीं दिया होगा. अरे अपनी मम्मी भी तो ऐसे ही करती है. किचेन में सब्जी काटते टाइम जब उनकी उंगली कट जाती है और हम कहते हैं कि मां दवाई लगा लो. तो फट से बोल देती है ठीक हो जाएगा बिना दवाई के.

Source : Facebook
11 साल बाद अब रमेश की स्किन उसके उम्र के बच्चों के जैसी सॉफ्ट नहीं रही. वो काली हो गई है. पत्थर के जैसी मोटी और धारदार. रमेश की हालात इतनी बिगड़ गई है कि वो अपने फ्रेंड्स के साथ चल भी नहीं पाता. उसे कुछ महसूस भी होता. भूख लगती है, पॉटी सू-सू करना होता है तो बस मम्मी को इशारे करके बताता है. ले दे के वो स्टोन मैन के जैसा बन गया है.

Source : Facebook
साइंस इस बीमारी को ‘इक्थीओसिस’ कहता है. लेकिन डॉक्टर्स रमेश की बीमारी को फंगस इंफेक्शन बता रहे हैं. सबसे सरप्राइंजिंग तो ये है कि डॉक्टर अभी तक इस बीमारी को समझ नहीं पाए थे. इसलिए उसका इलाज भी नहीं हो पाया. रमेश के पेरेंट्स मजदूर हैं. उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो रमेश का इलाज करा सकें. सोशल मीडिया पर रमेश के इलाज के लिए मुहिम चल रहा है. उसके लिए ब्रिटिश सिंगर जॉस स्टोन ने डोनेशन दिया है.

Source : Facebook
एक प्यारा सा वीडियो है छोटू स्टोन मैन का. देखिए.
https://www.youtube.com/watch?v=sYtVYhR6BJQ


















.webp?width=120)



