The Lallantop

घर की नाली में फंसा था 11 फीट का मगरमच्छ

मोहल्ले की नाली जाम कर रक्खी थी. सफ़ाई वाले आये तो निकाला गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कहानी विदेशी है. लेकिन है पूरी भौंचक. फ्लोरिडा के व्हिस्की क्रीक नाम के मोहल्ले में घरवालों को एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ रहा था. हुआ ये था कि उनके घर की नाली से पानी नहीं बह रहा था. ऐसा लग रहा था जैसे कहीं कुछ था जो पानी को बहने से रोक रहा था. मोहल्ले वालों ने मुन्सीपाल्टी वालों को फ़ोन किया. उनके यहां मुन्सीपाल्टी वाले काम तुरंत करते हैं. ड्रेनेज वर्कर्स तुरंत मोहल्ले में आ पहुंचे. औजारों से लैस. नाली चेक की. फिर जो हुआ उसकी वजह से ये खबर बनी. चेक करने पर मालूम चला कि छोटी नालियां जहां बड़ी नालियों से जाके मिलती हैं वहां कुछ फंसा हुआ था. वो था एक मगरमच्छ! मजाक नहीं कर रहे हैं. एकदम सही बात है. फ़ोटो देख लो. alligator वहां से बदबू भी आ रही थी और मालूम चला कि मगरमच्छ मरा हुआ है. अभी तक ये मामला समझ नहीं आया है कि आखिर मगरमच्छ वहां पंहुचा तो पहुंचा कैसे. खैर, मगरमच्छ के गले में रस्सी फंसा के उसे खींचा गया. बाहर निकाला. अब वहां की नाली में पानी आराम से बह रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement