The Lallantop
Logo

ज़नाना रिपब्लिक: रेसलर प्रोटेस्ट को 'राजनीति' से प्रेरित बताने वाले महिलाओं की आवाज़ दबा रहे?

पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण शरण सिंह तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दें.

Advertisement

ज़नाना रिपब्लिक के इस एपिसोड में बात हुई दिल्ली में चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन की. भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित कई मुद्दों पर पहलवान और बाकी खिलाड़ी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पहलवानों की कई प्रमुख मांगें हैं. वे चाहते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह, जो यूपी के कैसरगंज से सांसद भी हैं, तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दें. साथ ही महासंघ को जल्द से जल्द भंग किया जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए खेल मंत्रालय और सरकार से बातचीत चल रही है. अब तक कई नेता और संगठन प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ से खड़े हो चुके हैं. वहीं, कुछ लोगों ने इसकी 'राजनीति' पर भी बात की है.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement