26 सितम्बर 1918, उत्तर-पूर्व फ्रांस का चेप्पी इलाका. सुबह के करीब छह बजे का वक्त था. गहरा कोहरा. उजाला मानो अंधेरे को पीछे छोड़ने की जल्दी में हो. जल्दी किसी और को भी थी और ये था अमेरिकी सेना का 32 साल का एक मेजर. जो अपने कुछ सैनिकों और एक टैंक के साथ तेजी से उस इलाके को पार करना चाहता था. वो जर्मन सैनिकों की नजरों से बचने की कोशिश में था. जो प्रथम विश्व युद्ध में उसके दुश्मन थे. दस्ते से करीब आधा किमी आगे और आधा किमी पीछे एक सैनिक चल था, जिससे आगे या पीछे दुश्मन के होने का पता जल्द लग जाए. पूरा किस्सा जानने के लिए देखें तारीख का ये एपिसोड.
तारीख: जब अमेरिका ने हिटलर को बेवकूफ बना युद्ध जीत लिया
तारीख में आज बात करेंगे 20वीं सदी के सबसे महान सेनापतियों में शुमार अमेरिकी जनरल जॉर्ज एस पैटन की. जानेंगे कि कैसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जॉर्ज पैटन के रचे एक नाटक ने हिटलर की हार सुनिश्चित कर दी थी. कैसे छह जून, 1944 को हिटलर सब कुछ होते हुए भी जंग हार गया?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















