The Lallantop
Logo

तारीख: 15 अगस्त 1947 को कैसे मनाई थी आजादी?

बेटी इंदिरा ने पूछा तो नेहरू बोले- 'लाहौर में नए प्रशासन ने हिंदू और सिख इलाकों की पानी की सप्लाई काट दी है.

Advertisement

आजादी के 76 साल पूरे होने पर तारीख का खास एपिसोड. 14 अगस्त 1947 की शाम को जवाहर लाल नेहरू दिल्ली के अपने 17 यॉर्क रोड स्थित घर में उस भाषण को तैयार करने में लगे थे, जो उन्हें कुछ ही घंटे बाद देश के लोगों को देना था. अचानक उनके फोन की घंटी बजती है. ये एक ट्रंक कॉल थी लाहौर से. दूसरे तरफ से बोल रहे शख्स की आवाज सुनने के बाद भी काफी देर तक नेहरू फोन पकड़े रहे. नेहरू के चेहरे के हाव भाव पूरी तरह बदल चुके थे. उन्होंने फोन का रिसीवर रखने के बाद दोनों हाथों को अपने चेहरे पर रख लिया. हाथ हटाए तो आंखो में भरे थे. बेटी इंदिरा ने पूछा तो बोले-  'लाहौर में नए प्रशासन ने हिंदू और सिख इलाकों की पानी की सप्लाई काट दी है. छोटे-छोटे बच्चे तक प्यास से तड़प रहे हैं. औरतें-बच्चे जो भी पानी के लिए बाहर निकल रहे हैं, उन्हें मार दिया जा रहा है. कत्लेआम मचा है.' देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement