The Lallantop
Logo

तारीख: कहानी 'N Word' की जिसका इस्तेमाल अश्वेतों को नीचा दिखाने के लिए किया जाता है

इतिहास में N Word का इस्तेमाल अश्वेतों को अपनी जागीर और इंसान से कमतर दिखाने के लिए किया जाता रहा है.

Advertisement

अमेरिका के न्यू इंग्लैंड में एक धूप भरा शांत दिन था. अमांडा कैल्हॉन (Calhoun) वीकेंड शिफ्ट पर इकलौती ऑन-कॉल डॉक्टर थीं. अचानक अस्पताल के स्पीकर्स पर ‘कोड ग्रे, कोड ग्रे’ की आवाज़ गूंजने लगी. ये बिहैवरेल इमरजेंसी का संकेत था. किसी मरीज़ ने ख़ुद को या दूसरे को नुक़सान पहुंचा लिया था, या फिर पहुंचाने वाला था. नर्स का फ़ोन आया : डॉक्टर आपकी किशोर इकाई (adolescent unit) में ज़रूरत है. वो पहले ही निकल चुकी थीं. पेशेंट एक लाल बालों वाला श्वेत किशोर था. उसने अभी-अभी मुक्का मारकर खिड़की का कांच तोड़ दिया था. वजह - खेल का समय ख़त्म हो गया और वो मैदान छोड़कर अंदर आना नहीं चाहता था. मेंटल हेल्थ स्टाफ और नर्सें उसे रोकने की भरपूर कोशिश कर रही थीं. वो क़ाबू में आ नहीं रहा था. भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था. डॉक्टर कैल्हॉन मुस्कुराते हुए उसके पास पहुंची, और अपना परिचय दिया. ख़ून बहती कलाई को सहलाते हुए लड़के ने फुसफुसाया :  Get away from me, you ____. इसके बाद उस लड़के ने N वर्ड का इस्तेमाल किया। सभी गोरे कर्मचारी चुप हो गए. डॉक्टर अपनी जगह पर डटी रहीं. उन्होंने गंभीर स्वर में कहा : मैं इस यूनिट में नस्लवाद क़तई बर्दाश्त नहीं करूंगी, मुझे आपसे माफ़ी की उम्मीद है. मरीज़ ने डॉ. कैल्हॉन से माफ़ी मांगी. दरअसल N वर्ड उनके लिए सिर्फ़ एक शब्द नहीं था, मनोवैज्ञानिक हिंसा थी. इतिहास में इसका इस्तेमाल अश्वेतों को अपनी जागीर और इंसान से कमतर दिखाने के लिए किया जाता रहा है. तो तारीख में आज जानेंगे N वर्ड और इससे जुड़े इतिहास की.  इस शब्द का मुंबई से क्या कनेक्शन है? और इसके साथ 'निब्बा' और 'निब्बी' शब्द कैसे जुड़ गया?
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement