राहुल गांधी के सवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज, अमित शाह के जवाब और भयंकर हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही का अगला दिन. तारीख 9 फरवरी. सुबह 11 बजे राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई. लोकसभा के बाद अब बारी थी राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की. खूब हंगामा कटा. नारों की रफ्तार कभी तेज हुई तो कभी धीमे सुनाई दी. पीएम मोदी ने संबोधन को खत्म करते-करते कई हमले किए. बात कीचड़ की हुई, इंदिरा गांधी के दौर की भी, सरकारें गिराने की, नारों पर हावी हो जाने की.
संसद में आज: संसद में PM मोदी बोल रहे थे, सामने संजय सिंह क्या चिल्ला रहे थे जो खूब बवाल मचा?
नेहरू और इंदिरा गांधी पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















