The Lallantop
Logo

तारीख: युगांडा में भारतीयों को सिर्फ 55 पाउंड देकर देश छोड़ने पर मजबूर किया गया?

एक आदेश ने 90 हजार भारतीयों की नींद उड़ा दी!

Advertisement

तारीख. जिसमें हम सुनाते हैं उस तारीख से जुड़ी हुई ऐतिहासिक कहानियां. आज 9 दिसंबर है. आज की तारीख का संबंध है यूगांडा में भारतीयो को देश से निकालने की कहानी से. युगांडा में आदेश जारी हुआ कि एशियाई मूल के सभी लोगों की सम्पत्ति पर कब्जा कर लिया जाएगा. और उन्हें मात्र 55 पाउंड देकर देश से बाहर निकाल दिया जाएगा. देश छोड़कर जाने के लिए लोगों को सिर्फ़ 90 दिन का वक्त दिया गया. और आख़िरी तारीख़ तय की गई आज ही की. यानी 9 दिसम्बर 1972. शुरुआत में एशियाई मूल के इन लोगों को लगा कि ईदी अमीन सिर्फ़ बयानबाजी कर रहा है. लेकिन जब सेना ने लोगों की सम्पत्ति पर कब्जा ज़माना शुरू किया तो लोगों को असलियत का अहसास हुआ. लोगों ने अपनी सारी सम्पत्ति बेचकर देश से बाहर जाना शुरू कर दिया. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement