मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को इंदौर नगर आयुक्त दिलीप कुमार यादव को पद से हटा दिया और अतिरिक्त आयुक्त रोहित सिसोनिया को निलंबित कर दिया. इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की त्रासदी के बाद यह सरकार की पहली बड़ी कार्रवाई है. 29 दिसंबर से इस त्रासदी में लोगों के बीमार पड़ने के बाद से यह कार्रवाई की गई है. भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में कई बार स्थान पाने वाले इस शहर में यह घटना घटी है. लेकिन सवाल अब भी वही है कि क्या जमीनी हकीकत में कोई बदलाव आया है? लल्लनटॉप टीम ने जमीनी स्तर पर जाकर सच्चाई जानने की कोशिश की है. देखिए ये डिटेल्ड ग्राउंड रिपोर्ट.
सुनिए इंदौर में दूषित पानी की वजह से बीमार लोगों की आपबीती...
मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी की वजह से अब तक कई लोगों की जान चुकी है और कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं. सुनिए इस त्रासदी से जूझ रहे लोगों की कहानी.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










