The Lallantop

हींग की चोरी ने पैदा की औरत!

जी हां ! ये वही हींग है जो पौरुष भी बढ़ाती है और पीरियड्स में औरतों को फायदा पहुंचाती है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आज से लगभग 2800 साल पुरानी बात होगी ये. थियोगोनी नाम के एक सज्जन थे. उन्होंने ये कहानी सुनाई थी कविता की एक किताब में. पब्लिशर ने इसका टाइटल दिया था थियोगोनी. सोचा, ये कहानी आज आप तक पहुंचा दूं. बात तब की है, जब इंसान बने नहीं थे. देवता और दानव, ये दो टाइप थे दुनिया में. एक तरफ जीयस सिपहसालार थे, तो दूजी तरफ क्रोनस ने मोर्चा थाम रखा था. जीयस की पार्टी मने कि देवता हार से रहे थे. तभी एक संत किस्म के देवता प्रोमेथीयस ने आदमी पैदा कर दिए. इंसानों के आते ही बाजी बदल गई. पर इंसान यहीं नहीं रुके. उन्होंने जीयस से कहा, देखो भइया बाकी सब तो ठीक है पर रिश्ता बराबरी का ही चलेगा. जीयस को मानना पड़ा. क्योंकि अब इंसानी पार्टी का लीडर इन चीफ प्रोमेथियस था. भोज भात पर बात नक्की करने का तय हुआ.
प्रोमेथियस ने जीयस के सामने दो थाल रखे. एक में रोएंदार बालों का ढेर था. दूसरी तरफ भाप छोड़ते मक्खन और ड्राईफूट्स का ढेर. पर इसमें एक ट्रिक थी. पता तब चला जब जीयस ने लपककर दूसरा थाल उठा लिया. पहले में ऊपर तो खाल थी, भीतर नरम गोश्त. हलकी आंच में मसालों के लेप से पका. और दूसरे में, बैल का सींग.
फिर तय हो गया. इंसान बलि देंगे. गोश्त खुद खाएंगे और देवता को देंगे सींग. जीयस को लगा, उनके साथ तिली लिली धप्पू हुई है. उन्होंने गुस्से में आग इंसानों से हड़प ली. इंसान परेशान. कि गर आंच न होगी तो मीट मुलायम हो पकेगा कैसे. प्रोमेथियस उस अटरिया पर गया, जिस पर देवता अपने लोटन कबूतरों संग रहते थे. अटरिया एक पहाड़ पर बनी थी. नाम था ओलंपस.
प्रोमेथियस आग चुरा लाया. इंसानों को दे दी. जीयस गुस्से से लाल हो गया. चील बन गया. प्रोमेथियस पर झपटा. कहिस, बेटा लीवर के दम पर ही मुर्ग मुसल्लम करते हो. यही खा लेंगे. प्रोमेथियस को जंजीरों में जकड़ चट्टान से बांध खाने लगा. शाम हो गई. उड़कर दरख्त पर बैठ गया. सुबह उठा तो देखा, प्रोमेथियस का लिवर फिर उग आया है. भूलो मत मित्रों. प्रोमेथियस भले ही इंसानों के पाले में खड़ा हो. था तो देवता ही. अमरता के वरदान में उसका भी शेयर था.
तो फिर रोज यही होता. थीयस खाता और रात में प्रोमेथियस का लिवर फिर उग आता. जीयस यहीं नहीं रुका. प्रोमेथियस ने आदमी पैदा किए थे. जीयस ने एक औरत, पहली औरत पैदा की. नाम रखा पंडोरा. इसी से आगे इंसान बढ़े. और प्रोमेथियस, उसकी मुक्ति एक नेक इंसान ने की. आधा देवता, आधा मानुष. नाम हरक्यूलीज.
खैर, कहानी तो एक कोने तक पहुंची. पर हेडिंग तो हींग की बात कर रही थी. दरअसल प्रोमेथियस ओलंपस से आग हींग के पौधे की जड़ में ही छिपाकर लाया था. आग आई. पौधा भी आया. आग से चलते तेवरों वाला. कफ, पित्त, वात, सबको साधने वाला. औरतों को पीरियड्स में राहत देने वाला. पुरुषों का पौरुष समृद्ध करने वाला. इस कैरियर कर्म की वजह से ही हींग को फेरुला एसाफोटिडा कहते हैं. लैटिन भाषा में फेरुला का अर्थ होता है कैरियर.

Advertisement
Advertisement