The Lallantop

नए आईफोन सस्ते में खरीदने का मजेदार तरीका ये है

आईफोन खरीद लेंगे, घुम्मी कर आएंगे, फिर भी पैसे बच जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
एप्पल आईफोन एक्स

एप्पल के नए फोन के बारे में पता चल ही गया होगा. हर बार की तरह भयंकर हल्ला मचा कि भाई फिर कोई तगड़ी चीज आ रही है. किडनी बेचने वाले चुटकुलों के शेयरों में भारी उछाल आया. वैसे इस बार एक नहीं, बल्कि तीन आईफोन लॉन्च हुए हैं. आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन एक्स. आईफोन 8 और 8 प्लस के दामों की तुलना आईफोन 7 और 7 प्लस के दामों से की जा रही है, लेकिन आईफोन एक्स बिल्कुल अलग है. इसके फीचर्स तो अलग है हीं, कीमत भी सबसे ज्यादा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

apple1
एप्पल आईफोन एक्स

आईफोन एक्स इंडिया में 3 नवंबर से बिकना शुरू होगा और इसके 64 जीबी वाले वर्जन की कीमत 89 हजार रुपए है. टॉप वर्जन 256 जीबी का है, जिसकी कीमत 1,02,000 रुपए है. लेकिन ये इंडिया का प्राइस है. कई जगहों पर ये फोन काफी सस्ता है. जैसे हॉन्ग कॉन्ग. हॉन्ग कॉन्ग में आईफोन एक्स इतना सस्ता है कि आप इंडिया से फ्लाइट बुक कराके वहां जा सकते हैं, एक्स मॉडल खरीद सकते हैं और फिर वापस भी आ सकते हैं. हालांकि, इसमें सिर्फ फ्लाइट का पैसा इन्क्लूड है, वहां रहने-खाने का नहीं.


अब गणित समझो. 256 जीबी वाला आईफोन एक्स इंडिया में मिलेगा 1,02,000 रुपए का. यही फोन हॉन्ग कॉन्ग में मिलेगा 9,888 डॉलर का. वहां के 9,888 डॉलर अपने यहां के 81,000 रुपए होते हैं. ये 14 सितंबर को सुबह 10 बजे का कन्वर्जन रेट है. ये इसलिए बता दिया, क्योंकि ये रेट बदलता रहता है.

आईफोन एक्स इंडिया में 3 नवंबर से मिलना शुरू होगा. अगर आप अभी नवंबर के पहले हफ्ते की कोलकाता से हॉन्ग कॉन्ग की फ्लाइट बुक करते हैं, तो ये 17,809 रुपए की पड़ेगी. आने-जाने, दोनों तरफ का टिकट. इस हिसाब से:

Advertisement

pic


टिकट हुआ 17,800 रुपए का आईफोन एक्स (256 जीबी) हुआ 81,000 रुपए का और छिटपुट खर्चे हुए दो-तीन हजार रुपए यानी कुल खर्चा एक लाख रुपए और बजत के दो हजार रुपए आपकी जेब में.

अब आप कहेंगे कि ऐसे कोई सीरियसली करता थोड़ी न है. तो दोस्त ये तो आपके ऊपर है. आईफोन खरीदने के चक्कर में लगे हाथ हॉन्ग कॉन्ग का चक्कर लग जाएगा, तो क्या बुरा है. वैसे भी, हमें तो ये भी नहीं पता है कि एप्पल इतने महंगे आईफोन बेचता क्यों है. ज़ाहिर है कि लागत तो इतनी नहीं आती है. हां, आईफोन स्टेटस सिंबल जरूर है. ये जितना महंगा होता जाएगा, खरीदने वाला उतना ही इतराता फिरेगा. आधा बाजार है, आधी माया है.




ये भी पढ़िए:

आईफोन 8 के आठ फीचर्स जो एप्पल सिर्फ भारत में दे रहा है!

Advertisement
लकड़ी का कंप्यूटर और लैंडलाइन वाला आईफोन देखा आपने?

एप्पल की टक्कर में गूगल का नया फोन, जानें रिलीज से पहले डीटेल

Advertisement