The Lallantop
Logo

ललित मोदी ने विजय माल्या के बर्थडे पार्टी में क्या कह दिया? सोशल मीडिया पर बवाल

ललित मोदी और विजय माल्या का एक वीडियो फिर से वायरल है. वीडियो में ललित कह रहे हैं, “हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े”. वीडियो के बाद लोगों ने ऑनलाइन मोर्चा खोल दिया है.

Advertisement

विजय माल्या की बर्थडे पार्टी का एक 15 सेकंड का वायरल इंस्टाग्राम वीडियो इंटरनेट पर फिर से विवाद का कारण बन गया है. इस वीडियो में ललित मोदी को माल्या, उनकी पत्नी पिंकी लालवानी और तेज संगीत के बीच मजाक करते हुए सुना जा सकता है, “हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े”. कैप्शन में लिखा है, “मुझे फिर से इंटरनेट पर तहलका मचाने दो… ईर्ष्या से देखते रहो”. इस वीडियो ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है. पूरा मामला समझने के लिए देखिए वीडियो. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement