दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने कथित तौर पर हमला किया. 170 से ज्यादा यात्रियों वाली इस उड़ान में कैप्टन के सिर, गर्दन और हाथ पर गहरी चोटें आईं और काफी खून बहने लगा. विमान में मौजूद इजरायली डेंटिस्ट डॉ. शुता मुसाएव ने करीब 45 मिनट तक दबाव, टी-शर्ट और बर्फ की मदद से खून रोकने की कोशिश की. एक समय कैप्टन की नब्ज बेहद कमजोर हो गई और होंठ नीले पड़ने लगे. डॉ. मुसाएव लगातार उनसे बात करते रहे और उन्हें होश में रहने के लिए कहते रहे.
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में स्मित मच्छार पर हमला, इजरायली डेंटिस्ट ने कैसे बचाई जान?
फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत बेहद गंभीर हो गई थी. विमान में मौजूद डॉ. शुता मुसाएव ने करीब 45 मिनट तक खून रोककर उनकी जान बचाने की कोशिश की.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











