प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार, 19 जनवरी को भीषण आग लग गई. शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 में कई टेंट जलकर खाक हो गए. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची. आशंका जताई गई कि खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था.आग इतनी भयानक थी कि आसपास का इलाका धुएं से भर गया था. आसपास के इलाके को खाली कराया गया. आग सेक्टर 19 में लगी थी लेकिन तेज हवा के कारण ये सेक्टर 20 तक पहुंच गई. आसपास के कई टेंट आग की चपेट में आ गए. इस पर वहां मौजूद चश्मदीदों ने दी लल्लनटॉप से बात की. उन्होंने क्या कहा? जानने के लिए देखें वीडियो.
कुंभ मेले में लगी भीषण आग, चश्मदीद और योगी के मंत्री क्या बोले?
Massive Fire at Kumbh: आग कैसे लगी, इस बात आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















