The Lallantop
Logo

सैफ अली खान पर हमले के मामले में 4 संदिग्ध गिरफ्तार, क्या बांग्लादेशी शहजाद ही है असली आरोपी?

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार करने के बाद, मुंबई पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी दी है.

Advertisement

सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. आरोपी ‘मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद’ को जिला अदालत में पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 5 दिनों की पुलिस कस्टडी (Saif Attacker Custody) में भेजा है. उन्होंने कहा कि आरोपी बांग्लादेशी है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है. साथ ही आरोपी को आज ही गिरफ्तार किया गया है. इसलिए जांच के लिए पर्याप्त अवधि के लिए रिमांड मांगने के लिए उचित आधार हैं. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement