झारखंड के चाईबासा में एक महिला और उसके दो महीने के नवजात बच्चे को जिंदा जलाकर मार दिया गया. हत्या का आरोप गांव वालों पर लगा है. इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं. बताया जा रहा है कि गांव वालों का मानना था कि महिला ‘काला जादू’ करती थी. घटना में महिला का पति बुरी तरह घायल हो गया. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने पीड़ित के बयान पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
'डायन-डायन' बोल महिला को दो महीने के नवजात समेत जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत
Jharkhand Woman burned alive: झारखंड के चाईबासा में एक महिला और उसके दो महीने के नवजात बच्चे को जलाकर मार दिया गया. गांव वालों का मानना था कि महिला काला जादू करती थी. हत्या में महिला और पुरुष दोनों शामिल थे.
.webp?width=360)

ये घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी के कलाईया गांव की है. इंडिया टुडे से जुड़े सत्यजीत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 फरवरी की रात करीब 9 बजे कोल्हान सिंकु (40 वर्षीय) घर पर परिवार के साथ सो रहे थे. परिवार में उनकी पहली पत्नी जानी सिंकु, दूसरी पत्नी ज्योति सिंकु (मृतक), दो वर्षीय बेटा और दो महीने का नवजात था.
कोल्हान ने पुलिस को बताया कि उनके एक रिश्तेदार ने जोर-जोर से आवाज लगाकार उन्हें बाहर बुलाया. आवाज सुनकर कोल्हान और उनकी दोनों पत्नी भी बाहर आ गईं. घर के आंगन में करीब एक दर्जन महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद थे. सभी ने ज्योति को ‘डायन-डायन’ बुलाना शुरू कर दिया. कोल्हान ने बताया कि उन्होंने सुबह पंचायत में फैसला करने की बात कही, लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी. इसी बीच किसी ने उन पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी.
रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगते ही कोल्हान किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कपड़े भी उतार दिए. वो जैसे-तैसे करके कुमारडुंगी थाना पहुंचे. मगर रात में स्टेशन का दरवाजा बंद था. इसलिए वो अपने किसी रिश्तेदार के घर चले गए. सुबह उठकर वो दोबारा थाना पहुंचे और पुलिस को अपने साथ हुए पूरे हादसे के बारे में बताया.
सूचना मिलते ही पुलिस ने कोल्हान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. गांव पहुंचकर महिला एवं नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि इस वारदात में लगभग 10 लोग शामिल थे. ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. सभी आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है.
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कोल्हान के एक रिश्तेदार की लंबी बिमारी के चलते मृत्यु हो गई थी. उस रिश्तेदार के परिवार वालों ने इसके लिए कोल्हान की पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था. इसके कुछ समय बाद ये घटना हो गई.
वीडियो: AI इम्पैक्ट समिट में Google CEO Sundar Pichai ने जो कॉफी पी उसकी पूरी कहानी


















.webp?width=120)



