The Lallantop

अफेयर में 'बाधा' बन रहे थे बेटा-बेटी, मां ने चाय-बिस्किट में जहर देकर मार दिया

आरोपी महिला का नाम मुस्कान है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक उसका बॉयफ्रेंड जुनैद फिलहाल फरार है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला. (आजतक)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 24 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड की मदद से अपने दो बच्चों की हत्या कर दी. आरोप लग रहा है कि महिला को ऐसा लग रहा था कि बच्चे उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रहे हैं. यह जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

महिला का नाम मुस्कान है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक उसका बॉयफ्रेंड जुनैद फिलहाल फरार है. आजतक से जुड़े संदीप सैनी की रिपोर्ट के मुताबिक जिन दोनों बच्चों की हत्या की गई है, उनमें बेटा 5 साल का और बेटी 1 साल की थी. 19 जून को दोनों घर में संदिग्ध हालात में मृत मिले थे.

जिले के SSP संजय कुमार वर्मा के मुताबिक,

Advertisement

जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया. उसने बताया कि चाय बिस्कुट के साथ जहर दिया है जिससे बच्चों की मृत्यु हो गई. इसमें जुनैद नाम के लड़के से उसके एक प्रेम प्रसंग की बात सामने आई. जुनैद उसके फूफा का बेटा है. लेकिन बच्चे दोनों के प्रेम में बाधा बन रहे थे. दोनों ने मिलकर प्लानिंग करके उनको जहर दे दिया. ताकि बच्चों की मृत्यु हो जाए और यह घर सुरक्षित रूप से चला सकें. इनका घर से भागने का प्लान था. उन्होंने स्वीकार किया है कि घर छोड़ कर चले जाते, बच्चे उसमें बाधा बन रहे थे.

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का पति वसीम चंडीगढ़ में काम करता है. उसका जुनैद से लंबे समय से संबंध था. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच ढाई साल से रिश्ता था. पुलिस जुनैद की तलाश कर रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103 और धारा 123 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जहर खरीदा कहां से गया था.

Advertisement

वीडियो: पंजाब की इंस्टा क्वीन कमल कौर की हत्या, कार में मिला शव, क्या कहानी सामने आई?

Advertisement