The Lallantop

दिल्ली ट्रिपल मर्डर: बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया, वापस लौटने तक कोई मां-बाप, बहन की हत्या कर गया

घटना दिल्ली के नेब सराय इलाके की है. 51 साल के राजेश आर्मी में अफसर थे. रिटायर होकर घरवालों के साथ रहते थे. चार दिसंबर को राजेश और कोमल की शादी की सालगिरह थी. बेटा अर्जुन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था, लेकिन जब वह घर वापस आया तो उसने घर के सभी सदस्यों को मृत पाया.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या (तस्वीर : इंडिया टुडे / सोशल मीडिया)

साउथ दिल्ली से ट्रिपल मर्डर का एक मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या (Delhi Neb Sarai Triple Murder) कर दी गई. मृतकों में पिता राजेश कुमार, उनकी पत्नी कोमल और उनकी बेटी कविता शामिल हैं. घर में उनका बेटा भी रहता था जो कि सुबह टहलने गया था.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक घटना नेब सराय इलाके की है. 51 साल के राजेश आर्मी में अफसर थे. रिटायर होकर घरवालों के साथ रहते थे. चार दिसंबर को राजेश और कोमल की शादी की सालगिरह थी. बेटा अर्जुन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था, लेकिन जब वह घर वापस आया तो उसने घर के सभी सदस्यों को मृत पाया. अर्जुन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सुबह के 6:53 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली. मौके पर पहुंचे पुलिस ने इलाके को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया.  

इसे भी पढ़ें - व्लॉगर की बेंगलूरु के अपार्टमेंट में हत्या, शव छोड़ भागा शख्स

Advertisement
पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक तीनों पर कई बार चाकू से वार किया गया है. घर में न तो जबरन घुसपैठ के संकेत हैं और न ही कोई सामान चोरी हुआ है. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या का उद्देश्य लूटपाट नहीं था. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग लगाया जा सके.

इस घटना पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने x पर लिखा,

“नेब सराय के एक ही घर में तीन हत्याएं…. ये बेहद दर्दनाक और डराने वाला है. हर रोज़ दिल्लीवासियों की सुबह ऐसी ही डरावनी खबरों के साथ हो रही है. अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. घर के घर बर्बाद हो रहे हैं, मासूम ज़िंदगियां जा रही हैं. और जिनकी ज़िम्मेदारी है वो लोग चुपचाप ये सब होता देख रहे हैं.”

Advertisement

केजरीवाल ने आगे पूछा कि क्या केंद्र सरकार ऐसे ही चुप्पी साध के दिल्ली की क़ानून व्यवस्था को दम तोड़ते देखती रहेगी, क्या अब भी इनकी पार्टी यही कहेगी कि दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा नहीं है.

वीडियो: सिगरेट के दाम बढ़ने वाले हैं, वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने Tax Slab में बदलाव के संकेत दिए

Advertisement