The Lallantop

नीतीश कुमार मंच के पीछे जाकर कुछ देख रहे थे, फोटो शेयर कर तेजस्वी ने भ्रष्टाचार बता दिया

Nitish Kumar अपनी प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के किशनगंज पहुंचे थे. तस्वीर में नीतीश कुमार एक ऐसी जगह खड़े दिख रहे हैं, जहां एक पुलिया है, लेकिन उससे जुड़ी कोई सड़क नहीं है. आगे का रास्ता पूरी तरह से टूटा हुआ है.

Advertisement
post-main-image
पुलिया का निर्माण किशनगंज-ठाकुरगंज गलगलिया पथ पर किया जा रहा है. (फोटो- X)

बिहार में पुलों को लेकर अक्सर पॉलिटिक्स देखने को मिलती है. कभी पुराना पुल गिरने पर किसी पार्टी को घेरा जाता है. तो कभी किसी पुल का काम समय से पूरा ना होने पर राजनीति शुरू हो जाती है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अब एक फोटो को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. नीतीश एक तस्वीर में टूटी हुई पुलिया और क्षतिग्रस्त सड़क के पास खड़े दिख रहे हैं. इसी तस्वीर को शेयर करते हुए तेजस्वी ने सीएम नीतीश और DK कंपनी पर संगठित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तेजस्वी ने X पर क्या लिखा, ये तो बताएंगे. लेकिन पहले नीतीश कुमार की फोटो के बारे में जानते हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ये फोटो 21 जनवरी की है. नीतीश अपनी प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के किशनगंज पहुंचे थे. तस्वीर में नीतीश कुमार एक ऐसी जगह खड़े दिख रहे हैं, जहां एक पुलिया है, लेकिन उससे जुड़ी कोई सड़क नहीं है. आगे का रास्ता पूरी तरह से टूटा हुआ है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिया का निर्माण किशनगंज-ठाकुरगंज गलगलिया पथ पर किया जा रहा है. ये पटेसरी पंचायत से होकर मानिकपुर गांव में ठाकुरगंज-मुरारिगछ पीडब्ल्यूडी सड़क से जुड़ेगी.

Advertisement

नीतीश की इसी तस्वीर को बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शेयर किया है. उन्होंने इशारा किया कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ये जगह देखने से रोकने की कोशिश की थी. लेकिन नीतीश कुमार घेराबंदी से आगे निकलकर खुद ही इस इलाके का मुआयना करने लगे. तेजस्वी ने सोशल मीडिया वेबसाइट X पर लिखा,

'प्रगति सह दुर्गति यात्रा में रेड कार्पेट पर चलकर 20 वर्षों के मुख्यमंत्री दूधिया पर्दों के बीच से 'अदृश्य प्रगति' को ढूंढते हुए. बिहार में नीतीश कुमार और DK कंपनी ने संगठित भ्रष्टाचार की लूट मचाते हुए कहीं-कहीं ऐसे दिखावटी अर्धनिर्मित ढांचे तथा फर्जी कागजों पर लकीरें खींच कर 5 हजार से अधिक पुल-पुलिया बनवा दिए हैं, जिनका कोई 'पहुंच पथ' नहीं है. अधिकांश ऐसे पुल-पुलिया खेतों के बीच महाअधर में लटके रहते हैं.’

तेजस्वी ने आगे लिखा,

Advertisement

‘पुलों का नाजुक वक्त में टेंडर प्रक्रिया पूरी करा कर कार्य आरंभ कराने का नाटक रचाया जाता है, ताकि बारिश और बाढ़ का सीजन आ जाए. फिर बारिश में गिने-चुने वो अर्धनिर्मित पुल-पुलिया ढह जाते हैं तथा बाकी बचे पुल-पुलिया (जो कागजों में बन चुके होते हैं) फिर Flood Damaged Roads और Bridges में गिनकर दोबारा फ्रेश टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया जाता है.’

तेजस्वी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि हजारों करोड़ की संस्थागत लूट अनवरत चलती रहती है. इस लूट के सरगना 𝐍𝐊 और 𝐃𝐊 हैं.

वीडियो: LJP दफ्तर से चूड़ा-दही खाने पहुंचे CM नीतीश बिना खाए लौटे, मीसा भारती का न्योता

Advertisement