The Lallantop

बसों के बीच दब गया शख्स, कुछ देर में उठकर चलने लगा, वीडियो देख लोग बोले- 'ये चमत्कार है...'

Tamil Nadu में भरत नाम का युवक प्राइवेट बस में चढ़ने की कोशिश करते हुए दोनों बसों के बीच फंस जाता है. ये पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो वायरल है ,जिसे देखकर लोगों का कहना है कि शख्स का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

Advertisement
post-main-image
दो बसों के बीच फंसा युवक (तस्वीर: इंडिया टुडे)

तमिलनाडु के तंजावुर से दो बसों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में भरत नाम का एक युवक एक प्राइवेट बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा होता है कि तभी पीछे से दूसरी बस ओवरटेक करने के लिए तेजी से उससे आगे निकलती है. इससे भरत दोनों बसों के बीच बुरी तरीके से फंस जाते हैं (Man Trapped Between Buses Video). अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है, भरत का बचना मुश्किल है. लेकिन वो किसी तरह बचने में कामयाब हो जाते हैं. उन्हें कोई चोट भी नहीं आती. इस घटना के दौरान क्या हुआ कि भरत खुद को बचाने में कामयाब हो गए? आइए सब जानते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद माधव की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो जनवरी की शुरुआत का बताया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि भरत, थमारनकोट्टई से पट्टुकोट्टई की ओर जा रही प्राइवेट बस को पकड़ने का प्रयास करते हैं. वो बस में चढ़ ही रहे होते हैं कि तभी एक सरकारी बस, प्राइवेट बस को ओवरटेक करने की कोशिश करती है. इसी के चलते भरत बसों के बीच फंस जाते हैं और अपना संतुलन खोकर जमीन पर गिर जाते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि जमीन पर गिरने की वजह से ही भरत की जान बच गई. आप भी देखिए वीडियो:-

तेज रफ्तार बसों के बीच फंसने के बाद भी बचे भरत इसके बाद आराम से उठकर चल देते हैं. उन्हें सिर्फ मामूली खरोंचें आती हैं. ये पूरा वाक्या बस में लगे CCTV में कैद हो जाता है. जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement

भरत के चमत्कारिक तरीके से बचने को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने भरत को लकी बताते हुए लिखा,

“वो भाग्यशाली थे और उन्हें बसों से इतनी नजदीकी टक्कर के बाद भी खड़ा होकर चलना, एक वरदान जैसा है. सभी ड्राइवरों को सावधान रहना चाहिए और सड़क नियमों को हल्के में नहीं लेना चाहिए.”

वहे
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इसे भी पढ़ें - बैंक की एक फाइल हैक की, कई ब्रांचों के ग्राहकों के करोड़ों रुपये लूट लिए

Advertisement

सरकारी बस बाईं ओर से ओवरटेक कर रही थी. इस बात पर ध्यान दिलाते हुए एक यूजर ने लिखा,

“नियम के अनुसार यदि ड्राइवर किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करना चाहता है, तो उसे दाईं ओर से आना चाहिए, लेकिन यहां वह बस को बाईं ओर से ले जा रहा है, गलती सरकारी बस चालक की है.”

bus
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

एक यूजर ने घटना की निंदा करते हुए लिखा,

“आप ड्राइवर की निंदा करने के बजाय इसे चमत्कार कह रहे हैं. कितनी मूर्खता है.”

bus
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस घटना पर आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं.

वीडियो: अब किस मामले में एल्विश के खिलाफ FIR होगी?

Advertisement