BRICS शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली की यात्रा के दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया तक चर्चा हो रही है. एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान रूसी नेता लावरोव ने वहां आए एक पत्रकार को चेतावनी देते हुए ‘बंदूक निकालने’ की बात कह दी. हुआ ये कि प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक पत्रकार का फोन बार-बार बजने लगा. इससे प्रेस ब्रीफिंग में बार-बार रुकावट आ रही थी.
बार-बार बज रहा था फोन, रूसी विदेश मंत्री बोले, ‘नहीं माने तो बंदूक निकल जाएगी’
बार-बार फोन बजने के कारण प्रेस ब्रीफिंग में Russian Foreign Minister Sergey Lavrov को रुकना पड़ा और उन्होंने सुरक्षा में लगे लोगों से दखल देने को कहा.


एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी नेता लावरोव किसी सवाल का जवाब दे रहे थे. उसी समय पत्रकार फोन पर बात करने लगा. इसकी वजह से लावरोव को रुकना पड़ा. इसके बाद उन्होंने सुरक्षा में लगे लोगों से दखल देने को कहा. ब्रीफिंग दोबारा शुरू करने से पहले लावरोव ने कहा,
क्या आप हमें अकेला छोड़ सकते हैं? या तो आप खुद चले जाइए. या फिर अपना फोन रख दीजिए.
लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से पत्रकार का फोन बज गया और वो फोन पर बात करने लगे. इस पर रूसी विदेश मंत्री नाराज हुए और उन्होंने थोड़ा सख्त लहजे में जवाब दिया,
भारतीय नेताओं से मिले Sergey Lavrovक्या आप हमें अकेला छोड़ सकते हैं? मैं मजाक नहीं कर रहा हूं. अगर आप अपना फोन नहीं सौंपेंगे तो वे बंदूक निकाल लेंगे.
विदेश मंत्री लावरोव BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय लीडर्स के साथ कई हाई लेवल बैठकें भी कीं. अपनी विजिट के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों देशों के बीच संबंधों के अलावा उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया के हालात पर भी बात की. PMO के अनुसार, लावरोव ने प्रधानमंत्री मोदी को दिसंबर 2025 में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद से भारत और रूस के बीच सहयोग में हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी दी.
PM मोदी से मुलाकात से पहले लावरोव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी बातचीत की. मुलाकात के बाद एस. जयशंकर ने कहा कि दुनिया भर में इतने तनाव के बावजूद भी भारत-रूस साझेदारी लगातार मजबूत होती रही है. लावरोव ने कहा कि रूस, BRICS, संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और G20 जैसे प्रमुख इंटरनेशनल मंचों पर भारत की प्राथमिकताओं का लगातार समर्थन करता रहेगा.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का जवाब, रूस-चीन के साथ मिलकर खेल करने वाला है भारत?





















