The Lallantop

आग में झुलसा सांड दौड़ता रहा गलियों में, राजस्थान के पिपलिया कला का वीडियो देख दंग रह जाएंगे

राजस्थान (Rajasthan) के एक गांव में सांड के पीठ पर आग लग गई और वो आग के गोले (burning bull) की तरह गलियों में दौड़ता रहा. गांववालों ने उसे जैसे-तैसे शांत किया और काबू में लाया. CCTV में कैद हुई घटना.

Advertisement
post-main-image
राजस्थान में एक सांड बुरी तरह आग में झुलस गया. (सांकेतिक तस्वीर)

पशु क्रूरता की बानगी पेश करता हुआ एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में एक सांड (Bull) है जिसकी पीठ पर आग लगी हुई है. वो गलियों में दौड़ता हुआ नज़र आ रहा है. बिल्कुल आग के गोले की तरह उसके पीठ पर लपटे दिख रही हैं. वो बेकाबू होकर भाग रहा है मानो मदद की गुहार लगा रहा हो. स्थानीय लोगों ने उसकी मदद सुनी भी. उसे काबू किया और बाद में उपचार के लिए ले गए. 

Advertisement

आजतक से जुड़े भरत जोशी की रिपोर्ट के मुताबिक़, घटना राजस्थान के पाली ज़िले के पिपलिया कला गांव की है. 25 जनवरी को रात के 9:30 बज रहे थे. लोग ठंड के कारण अपने घरों में बैठे थे. गांव के एक CCTV में दिखा कि  कुछ युवा बैठकर अलाव ताप रहे हैं. तभी गली के एक छोर से एक सांड आता हुआ दिखाई देता है. उसके पीठ पर आग लगी हुई है. वो बहुत तेज़ी से भागता हुआ नज़र आ रहा है.

दूसरे CCTV में एक वृद्ध आदमी गांव में टहल रहा है. तभी उधर से वही सांड आते हुए दिखाई देता है. वो लगातार गांव की गलियों में दौड़ता-भागता नज़र आ रहा है. सांड के इस दर्द को गांव में लगे तीन CCTV कैमरे ने रिकॉर्ड किया है. 

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब उन्होंने सांड के शरीर पर आग देखा तो दंग रह गए. उन्होंने तुरंत गौ सेवा समिति को सूचना दी. गौ सेवकों ने बड़ी मुश्किल से सांड को काबू में किया. उन्होंने पहले आग बुझाई और फिर बाद में उपचार भी किया. धीरे-धीरे सांड का गुस्सा शांत हो गया और वो काबू में आ गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर सांड को आग लगाई थी. उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई थी. 

ये भी पढ़ें: बदायूं के थाने में सांड ने मचाई खलबली, तीसरी मंजिल तक पहुंचा, फिर जो हुआ उसका वीडियो वायरल है

सांड से जुड़े हालिया मामले

23 जुलाई, 2025 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं के कोतवाली परिसर में एक सांड घुस आया. इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सांड (Bull) परिसर में टहलते हुए कोतवाली की बिल्डिंग के अंदर भी घुस आया. और सीढ़ियों से होते हुए तीसरी मंजिल पर पहुंच गया. उसको तीसरी मंजिल पर जाते देख पुलिसवालों से लेकर फरियादी तक सभी हैरान रह गए. वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए. सब इधर-उधर भागने लगे.

Advertisement

वीडियो: घर में घुसे गाय-सांड, पटाखे-डंडे हुए फेल, बचने के लिए अलमारी में बंद हुई महिला

Advertisement