The Lallantop

राजा रघुवंशी मर्डर केस में 'ट्विस्ट', पहले मानी थी मर्डर की बात मगर कोर्ट के सामने...

Raja Murder Case: मेघालय पुलिस ने बताया कि आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पहले राजा रघुवंशी के मर्डर में शामिल होने की बात मानी थी. अब इन्हें कोर्ट में पेश किया गया था.

Advertisement
post-main-image
सोनम रघुवंशी ने पिछले महीने अपने पति राजा की हत्या कर दी थी (फोटो: आजतक)

मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले ने नया मोड़ ले लिया है (Honeymoon Murder Case). पुलिस ने बताया कि जिन तीन आरोपियों ने राजा की हत्या करने में सोनम (Sonam Raghuvanshi) की मदद की थी. उनमें से दो आरोपियों ने अपने कबूलनामे (Confessions) को वापस ले लिया है. साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने अपने खिलाफ गवाही देने से भी इनकार कर दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, शिलांग SP और मामले की जांच कर रहे SIT प्रमुख हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने पुष्टि की. उन्होंने कहा कि गुरुवार, 26 जून को जब आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया तो दोनों चुप रहे और कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया. खारकोंगोर ने कहा, 

हमने पांच आरोपियों में से केवल दो को मजिस्ट्रेट के पास भेजा. वे कोई बयान नहीं देना चाहते थे. हमारे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. हम FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

मेघालय पुलिस ने पहले दावा किया था कि सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. आनंद और आकाश के अलावा, विशाल सिंह चौहान ने भी सोनम की पति राजा की हत्या करने में मदद की थी. SIT प्रमुख ने बताया कि पुलिस ने जो बयान लिए हैं, वे अदालत में स्वीकार्य नहीं हैं. उन्होंने कहा, 

इकबालिया बयान न देना उनका अधिकार है. लेकिन ठोस सबूत भी बहुत मायने रखते हैं. चिंता की कोई बात नहीं है, हमारे पास मामले में पर्याप्त सबूत हैं.

बताते चलें कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 180 के तहत जो बयान दर्ज होते हैं, वे जांच और जिरह के दौरान ही अधिकारियों की मदद करते हैं. लेकिन धारा 183 के तहत जो बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जाते हैं, वही अदालत में मायने रखते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'हनीमून मर्डर': सोनम-राज ने रिलेशन कबूला, मेघालय पुलिस ने किए कई खुलासे

इससे पहले मेघालय पुलिस ने बताया था कि सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार की है. दोनों ने कथित तौर पर सोनम के पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी. मेघालय की विशेष जांच टीम (SIT) इस ‘हनीमून मर्डर केस’ की जांच कर रही है.

वीडियो: म्याऊं: सोनम और राजा रघुवंशी केस का एक यह भी पहलू जान लीजिए!

Advertisement