The Lallantop

केतन अग्रवाल किले से गिरे नहीं थे, मंगेतर सिया ने धक्का दिया था, पुणे मर्डर केस की पूरी कहानी

पुणे के लोहागढ़ किले से गिरकर हुई केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा माना गया था. लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर उसे खाई में धक्का देकर हत्या की थी.

Advertisement
post-main-image
केतन अग्रवाल (बायें) की सिया गोयल (बीच में) और चेतन चौधरी (दायें) ने मिलकर हत्या कर दी. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुणे में लोहागढ़ किले से गिरने के बाद 19 जून को केतन विशाल अग्रवाल की मौत की जांच में पुलिस ने पुष्टि की कि उनकी मृत्यु हादसा नहीं बल्कि मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन ने की हत्या थी।
  • कीटन की हत्या की पृष्ठभूमि में सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच प्रेम संबंध थे, जबकि केतन और सिया की शादी तय थी, जिसे सिया स्वीकार नहीं कर रही थी और उसने हत्या की योजना बनाई।
  • पुलिस ने जांच के बाद सिया और चेतन को गिरफ्तार किया है; मामला सामाजिक और पारिवारिक विवाद के कारण हत्या का निष्कर्ष सामने आया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुणे में राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. 19 जून को पुणे के मशहूर लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन विशाल अग्रवाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी. बताया गया कि वो फोटो लेने के चक्कर में 350 फीट गहरी खाई में गिर गए थे. अपनी मंगेतर का जन्मदिन मनाने के लिए लोहागढ़ किले पर गए केतन की मौत शुरू में सबको एक हादसा लगी. लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में जो खुलासा किया है, उसने सबको हिलाकर रख दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस का कहना है कि केतन की मौत नहीं थी. उन्हें किले से धक्का दिया गया था. ये काम किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन ने किया था. बताया ये भी जा रहा है कि केतन की हत्या के लिए सिया और चेतन की यह दूसरी कोशिश थी. इससे पहले भी दोनों केतन को मारने की कोशिश कर चुके थे. घटना को अंजाम देने के पीछे सिया और चेतन के बीच प्रेम संबंधों की बात कही जा रही है. 

केतन अग्रवाल की हत्या मंगेतर सिया ने की

कहानी में तीन किरदार हैं. केतन विशाल अग्रवाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी. इंडिया टुडे के ओमकार वाबले की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 साल के केतन और 20 साल की सिया की शादी तय हुई थी. लेकिन सिया परिवार द्वारा तय किए गए इस रिश्ते से खुश नहीं थी. वो ये शादी नहीं करना चाहती थी. 22 साल के चेतन चौधरी से उसे प्यार था. इस रिश्ते में वह केतन को रोड़ा मानती थी. लिहाजा, दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया.  

Advertisement

इधर अग्रवाल परिवार ने शादी को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं. केतन का परिवार रियल एस्टेट कारोबारे में है. उनकी ही कंपनी में केतन डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे. रिपोर्ट के अनुसार, अग्रवाल परिवार केतन की शादी बहुत धूमधाम से करना चाहते थे. डेस्टिनेशन वेडिंग के तहत शादी जयपुर में होना तय हुआ. इसके लिए एक महल बुक किया गया. मेहमानों के रुकने के लिए होटलों में व्यवस्था की गई. 

sia
केतन और सिया का फरवरी में रोका हुआ था. (फोटो- India Today)

शादी से पहले 19 जून को सिया का जन्मदिन आने वाला था. केतन ने सोचा कि इसे बढ़िया से सेलिब्रेट किया जाए. इसके लिए दोनों का बाली जाने का कार्यक्रम था. जाने की तैयारी एकदम पूरी थी, लेकिन ऐन मौके पर सिया का पासपोर्ट खो गया. इस वजह से ये ट्रिप कैंसिल हो गई. पुलिस ने बताया कि पासपोर्ट गायब होना अचानक नहीं हुआ था, बल्कि ये भी सिया की एक चाल थी. रास्ते में जिस होटल में दोनों नाश्ते के लिए रुके थे, सिया ने वहां के वॉशरूम में अपना पासपोर्ट फाड़कर फेंक दिया था. इससे बाली ट्रिप तो वहीं कैंसिल हो गई. 

लग्जरी रिसॉर्ट में बर्थडे का प्लान

Advertisement

इसके बाद केतन ने महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में सिया का बर्थडे मनाने की योजना बनाई. इसके लिए तकरीबन 40 कमरे बुक किए गए थे. तभी सिया ने अपना प्लान बताया कि वह लोहागढ़ में प्री-वेडिंग शूट कराना चाहती है. 31 मई को केतन अग्रवाल और सिया गोयल लोहागढ़ किले की सैर पर गए. बताया गया कि यहीं पर सिया ने चेतन के साथ मिलकर केतन को मारने की साजिश रची. 

सबसे पहले 14 जून को वह केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई. यहां उसने सांप का डर दिखाकर केतन को घाटी में धकेलने की कोशिश की. उस समय तक भी केतन को जरा भी शक नहीं हुआ कि सिया के मन में क्या चल रहा है. 19 जून को सिया केतन को फिर से लोहागढ़ किले पर ले गई. यहां से खबर आई कि फोटो लेते वक्त केतन का पैर चट्टान से फिसल गया, जिससे वो 350 फीट गहरी खाई में गिर गए. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

परिवार में कोहराम मच गया. पहली नजर में ये सबको हादसा ही लगा. लेकिन पारिवारिक शोक की इस घड़ी में सिया के एक कदम ने हादसे को शक के घेरे में ला दिया.

ketan
नवंबर में दोनों की शादी होने वाली थी. 

केतन की बहन को हुआ शक

इंडिया टुडे से जुड़े ओमकार वाबले की रिपोर्ट के अनुसार, केतन के अंतिम संस्कार के चार दिन तक सिया उसके घर नहीं गई थी. इसके बाद जब वो केतन के घर गई तो उनकी बहन ने सिया से कुछ सवाल पूछे. सिया ने जो जवाब दिया, वो केतन की बहन को कुछ संदिग्ध लगा. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने केस की जांच शुरू की. 

जांच में पुलिस को पता लगा कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के बीच 1 जनवरी से जून के बीच 2004 फोन कॉल हुए थे. जनवरी वो समय है, जब सिया की केतन से शादी तय हो रही थी. 19 फरवरी को दोनों का रोका हुआ था और 25 नवंबर को शादी तय हुई. इस बीच 6 महीने के अंतराल पर सिया और चेतन के बीच कुल 238 घंटे तक बात हुई थी. पुलिस का शक यहीं से गहरा हुआ.

और ज्यादा जांच की गई तो पता चला कि 18 जून यानी घटना वाले दिन चेतन के फोन से इंटरनेट नहीं चला. सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास ये घटना हुई थी. चेतन के फोन का इंटरनेट सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 5.40 तक बंद रहा. इसने पुलिस का शक और बढ़ा दिया. पता चला कि लोहागढ़ जाते हुए चेतन अपना फोन जानबूझकर दुकान पर छोड़ गया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न की जा सके. वो अपनी दुकान के एक कर्मचारी का फोन साथ लेकर गया था. इस दौरान कई लोगों ने चेतन को फोन किया था लेकिन उसकी कॉल नहीं उठी. पुलिस ने ऐसे लोगों से पूछताछ कर ये बात कन्फर्म की है. 

lohagarh
लोहागढ़ के किले से केतन को धक्का दिया गया था. 

बातें छिपा रही थी सिया

पुलिस ने इस केस में सिया से पूछताछ की. बताया कि वह कई बातें छिपाने की कोशिश कर रही थी. इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का एंगल बदल दिया. पुलिस ने सिया के फोन रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एक्टिविटीज की जांच की. 

ये भी पढ़ेंः डॉग 'मैरी' का कमाल, 6 साल की बच्ची के रेप आरोपी को गमछा सूंघकर पकड़वाया

जांच से पता चला कि 18 जून को केतन और सिया लोहागढ़ किले पर गए थे. सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास सिया ने चेतन को बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर केतन को धक्का देकर घाटी में गिरा दिया. इससे केतन की मौत हो गई.

जांच के निष्कर्षों के आधार पर पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है. पुणे ग्राणी के एक पुलिस अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि जांच से पुष्टि हुई है कि केतन की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या थी. केतन की मंगेतर सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वीडियो: लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद चश्मदीद ने क्या बताया?

Advertisement