The Lallantop

'चेहरे पर बाल' देखने वालों को प्राची निगम का तमाचा, 12वीं में फिर किया टॉप

Prachi Nigam facial hair troll: फेशियल हेयर की वजह से ट्रोल हुई प्राची निगम के 12वीं में 91.20 प्रतिशत आए हैं. 10वीं के बोर्ड एग्जाम में भी छात्रा ने टॉप किया था. जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके चेहरों के बालों को लेकर मजाक बनाया था.

Advertisement
post-main-image
प्राची निगम ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम में टॉप किया था. (फोटो-लल्लनटॉप)

यूपी में 2024 के 10वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट याद किजिए. प्राची निगम नाम की छात्रा ने टॉप किया था. सब छात्रा की वाहवाही कर रहे थे. ‘लड़की कितनी होशियार है’ कह रहे थे. मगर प्राची की एक तस्वीर देख लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया. ना नंबर देखे, ना मेहनत. सिर्फ 'चेहरे पर बाल' को लेकर मजाक बनाने लगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मगर छात्रा ने लोगों की सोच को अपने ऊपर हावी ना होने देते हुए मेहनत की और 12वीं में 91.20 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से आने वाली प्राची निगम ने सिर्फ इंग्लिश को छोड़कर सभी सब्जेक्ट में 90 पर्सेंट से ज्यादा अंक पाए हैं.

सब्जेक्टनंबर
गणित 99
हिंदी 96
केमिस्ट्री 95
फिजिक्स 93 
अंग्रेजी 73 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लिश में कम नंबर आने पर प्राची का कहना है कि उसका फोकस संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) पर रहा. नतीजतन, अंग्रेजी के नंबर पर थोड़ा असर पड़ा.  

Advertisement

छात्रा ने 10वीें में 600 में से 591 नंबर लाकर बोर्ड एग्जाम टॉप किया था. तब निगम ने इंजीनियरिंग करने और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में एडमिशन पाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी.

टॉपर बनने पर पछताई थी प्राची निगम

प्राची के 10वीं में 98.5 प्रतिशत अंक आए थे. मगर सिर्फ खूबसूरती को सराहने वाले कुछ लोगों की सोच ने इस बच्ची को टॉपर बनने की वजह से पछताने पर मजबूर कर दिया. बीबीसी हिंदी से बात करते हुए प्राची ने कहा था, 'मेरे एक दो नंबर कम आते तो अच्छा रहता. लोगों का ध्यान मेरी शक्ल पर नहीं जाता. हाईस्कूल में टॉप करने के बाद ट्रोल करने वालों ने ही मुझे पहली बार अपने चेहरे पर उगे लंबे बालों का अहसास करवाया.' 

Advertisement

निगम ने इस दौरान उन लोगों का भी धन्यवाद किया था, जिन्होंने उसका हौसला बढ़ाया.

हाल ही में UP बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं 2026 के नतीजे घोषित हुए हैं. हाई स्कूल में कुल पासिंग प्रतिशत 90.42% और इंटरमीडिएट में 80.38% रहा है. 10वीं में कशिश वर्मा (सीतापुर) और अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने 97.83% अंकों के साथ टॉप किया. जबकि 12वीं में शिखा वर्मा (सीतापुर) ने 97.60% अंकों के साथ पहला स्थान पाया.

वीडियो: पाकिस्तान जा रहे अमेरिकी डेलीगेशन को रोका, ईरान ने क्या इल्जाम लगाया?

Advertisement