The Lallantop

महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में धमाका, 8 की जान गई, 7 घायल

भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्टरी 24 जनवरी को ज़ोरदार धमाका हुआ. धमाका सुबह 10 बजे हुआ. धमाके का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है. कारणों की जांच की जा रही है.

Advertisement
post-main-image
एनडीआरएफ टीम को लगाया गया है बचाव कार्य में. (फोटो- इंडिया टुडे)

महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्टरी 24 जनवरी को ज़ोरदार धमाका (Maharashtra Ordinance Factory Blast) हुआ. ब्लास्ट में 8 लोगों की जान चली गई. 7 लोगों के घायल होने की ख़बर है. धमाका सुबह 10 बजे हुआ. धमाके का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है. कारणों की जांच की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के मुताबिक, ब्लास्ट फैक्टरी की आर. के. ब्रांच सेक्शन में हुआ. जिस समय धमाका हुआ वहां 12 लोग काम कर रहे थे. धमाका इतना ज़ोरदार था कि फैक्टरी की छत बुरी तरह से तबाह हो गई. अंदर 12 लोग फंस गए थे. अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था लेकिन 10 लोग वहां फंस गए थे. ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि लोहे के बड़े-बड़े टुकड़े दूर तक जा गिरे.

जिले के एक अधिकारी ने बताया, 

Advertisement

जवाहर नगर भंडारा फैक्टरी में धमाके की सूचना मिली थी. फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. फैक्टरी की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. उसे JCB मशीन की मदद से हटाया गया.

घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है. उन्होंने X पर लिखा कि भंडारा में ऑर्डिनेंस कारखाने में हुए विस्फोट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं.

Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने X पर लिखा कि धमाके के बाद 13-14 फैक्टरी में फंस गए थे. इनमें से पांच को बचा लिया गया है. एसपी और कलेक्टर मौके पर मौजूद है. मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

मामले पर सरकार की आलोचना करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, “यह हादसा मोदी सरकारी की विफलता को दिखाता है.” 

इस बीच घटनास्थल पर काफी संख्या में एंबुलेंस और दमकल कर्मी मौजूद है. फायर डिपार्टमेंट, पुलिस, लैंड रेवन्यू और प्रशासन से जुड़े काफी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. बचाव के काम में SDRF की टीमों को तैनात किया गया है. 

क्या बनता है ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में?
ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां सबसे पुरानी और सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल यूनिट है. यह रक्षा मंत्रालय के डिफेंस के साजो-सामान बनाती है और उन्हीं के तहत ही काम करती है. इसका हेड ऑफिस कोलकाता में है

वीडियो: तारीख: कुंभ के बाद नागा साधु कहां लौट जाते हैं?

Advertisement