ओडिशा के मयूरभंज जिले में बेटे द्वारा पिता की गला काटकर हत्या करने की घटना सामने आई. पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने गुटखा खरीदने के लिए पिता से 10 रुपये मांगे थे. लेकिन पिता के मना करने पर वो नाराज हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि उसने पिता की हत्या कर दी और खुद ही उनका सिर लेकर थाने पहुंच गया.
पिता ने गुटखा खाने के लिए 10 रुपये नहीं दिए, बेटे ने गला काट दिया, खुद थाने लेकर पहुंचा
Odisha के Mayurbhanj जिले में बेटे ने अपने पिता का सिर काट दिया. यही नहीं, कटे सिर के साथ वो थाने पहुंचा और खुद ही सरेंडर कर दिया. पुलिस ने सब बताया है.


PTI से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार, 3 मार्च के दिन की है. मयूरभंज जिले के चंदुआ थानाक्षेत्र में 70 साल के बैधार सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे. उनके बेटे की उम्र 40 साल बताई गई.
पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने गुटखा खरीदने के लिए पिता बैधार सिंह से 10 रुपये मांगे थे. जिस पर उन्होंने मना कर दिया. दोनों के कहासुनी बढ़ गई. इस बीच बेटा इतना नाराज हो गया कि उसने धारदार हथियार से पिता का गला काट दिया.
यही नहीं, हत्या के बेटा अपने पिता का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया. इसके बाद चंदुआ थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. बारीपदा के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर प्रवत मल्लिक ने बताया कि ये हत्या एक मामूली सी बात पर की गई है.
इसे भी पढ़ें - बेटी से मिलने से रोका, लड़का पेट्रोल लेकर आया, सहेलियों के साथ बैठी लड़की को जला दिया, हालत गंभीर
परिजनों से हुई थी बहसपुलिस ने जांच में पाया कि हत्या से पहले आरोपी और उसके माता-पिता के बीच बहस हुई थी. जिसके बाद उसने अपने पिता की हत्या कर दी. हत्या के बाद से आरोपी की मां फरार बताई जा रही है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के सरेंडर के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ उसके गांव पहुंची और मामले की जांच कर रही है.
वीडियो: महिला डकैत कुसुमा की मौत, क्या थी डकैत बनने की कहानी?











.webp?width=275)


.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)

