The Lallantop

डिलिमिटेशन से सिर्फ कांग्रेस को फायदा" बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया

Nishikant Dubey ने परिसीमन को लेकर Congress और DMK को घेरा. साथ ही उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर राज्य की डेमोग्राफी बदलने का आरोप लगाते हुए इनको बाहर करके नए सिरे से परिसीमन प्रक्रिया की मांग की.

Advertisement
post-main-image
निशिकांत दुबे ने परिसीमन को लेकर कांग्रेस और डीएमके पर निशाना साधा. (ग्रैब)

परिसीमन को लेकर मचे घमासान के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कांग्रेस और DMK पर दोहरी भाषा बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 1973 में जनसंख्या के आधार पर हुए परिसीमन में केवल कांग्रेस शासित राज्यों में सीटें बढ़ाई गईं, जबकि तमिलनाडु (Tamil Nadu) जैसे राज्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बोलते हुए दुबे ने परिसीमन अधिनियम, 1973 की एक प्रति दिखाते हुए बताया कि कांग्रेस ने कहा था कि परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होगा.
उनके मुताबिक,

कांग्रेस ने परिसीमन अभियान के लिए जनसंख्या को मानक बनाने की वकालत की थी. 1973 में हुए परिसीमन में उत्तर प्रदेश में सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ था. यहाँ जनसंख्या की बात मत कीजिए. यहाँ तक कि तमिलनाडु में भी सीटें नहीं बढ़ाई गईं. केवल कांग्रेस शासित राज्यों की सीटें बढ़ीं, चाहे वह मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो या राजस्थान.

Advertisement

झारखंड के गोड्डा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि 2008 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार ने झारखंड को परिसीमन की प्रक्रिया से बाहर रखा था. उन्होंने आगे दावा किया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आदिवासी बहुल झारखंड की जनसांख्यिकी को बदल दिया है. साथ ही उन्होंने राज्य से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर कर नए सिरे से परिसीमन प्रक्रिया की मांग की.

2008 की परिसीमन प्रक्रिया के दौरान झारखंड को बाहर रखने पर विपक्ष की चुप्पी पर आपत्ति जताते हुए दुबे ने कहा,

राज्य में आदिवासियों की आबादी 1951 में 45 प्रतिशत थी, जो 2011 में घटकर 28 प्रतिशत रह गई. जबकि मुस्लिम आबादी 9 प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत हो गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें - लोकसभा में कम हो जाएंगी दक्षिण भारत की सीटें? अमित शाह को सफाई क्यों देनी पड़ी

निशिकांत दुबे ने दावा किया कि झारखंड, बांग्लादेशी घुसपैठियों के चलते परिसीमन प्रक्रिया में कम से कम तीन विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट खो देगा. उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए झारखंड में जबरन आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं और उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं. दुबे ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि जब परिसीमन की प्रक्रिया हो, तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को इसमें शामिल नहीं किया जाए.

वीडियो: 5 सदस्यीय परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटें बढ़ाने की सिफारिश की

Advertisement