दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच तमिलनाडु में TVK सरकार ने बड़ी मांग कर दी है. टीवीके की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बात सिर्फ NEET में हो रही गड़बड़ी की नहीं है. राज्य सरकार का मानना है कि NEET को ही ख़त्म कर देना चाहिए. मुख्यमंत्री जोसफ विजय की पार्टी ने मांग की है कि शिक्षा पर नीति बनाने का ज़िम्मा केंद्र सरकार से हटाकर राज्य सरकार को सौंप देना चाहिए.
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच TVK सरकार की मांग, 'NEET एग्जाम ख़त्म होना चाहिए'
TVK demands abolition of NEET: एक तरफ दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. दूसरी तरफ TVK सरकार ने NEET एग्जाम ख़त्म करने की मांग की है. उनका कहना है कि शिक्षा जैसे मुद्दे पर राज्य को कानून बनाना चाहिए.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने एक स्टेटमेंट जारी किया. स्टेटमेंट में कहा गया कि नेशनल लेवल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को बंद करा देना चाहिए. ये भी मांग की गई कि ‘शिक्षा’ को ‘कंकरेंट लिस्ट’ से हटाकर ‘स्टेट लिस्ट' में शामिल किया जाना चाहिए. कंकरेंट लिस्ट में शामिल किए गए मुद्दों पर केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर कानून बनाया जा सकता है. अगर टकराव हुआ तो केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून मान्य होगा.
पार्टी की मांग क्या है?TVK ने विपक्षी पार्टी DMK पर निशाना साधा. पार्टी ने कहा कि वो NEET हटाने जैसा झूठा वादा नहीं करेंगे और केवल वोट पाने के लिए लोगों को धोखा नहीं देंगे. 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनावी रैली के दौरान DMK ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वो NEET एग्जाम ख़त्म कर देंगे.
पार्टी ने ये भी कहा कि अगर शिक्षा को स्टेट लिस्ट में शामिल करने की कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो लड़ेंगे. पार्टी का कहना है कि शिक्षा मुद्दे को स्टेट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया तो उसे ‘स्पेशल कंकरेंट लिस्ट’ में शामिल करने की मांग की जाएगी. इससे शिक्षा मुद्दे पर राज्य सरकार का पूरा कंट्रोल होगा. TVK का दावा है कि शिक्षा को अगर स्टेट लिस्ट में शामिल किया गया तो मेडिकल शिक्षा में हो रही गड़बड़ी पर भी लगाम लगाई जा सकती है.
ये भी पढ़ें: थलपति विजय की 'जन नायगन' फिर से सेंसर हो गई मगर इस बार एक ट्विस्ट है!
NEET रहा है प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दादिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक पर सरकार की जवाबदेही तय करने हज़ारों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इसकी एक झलक तमिलनाडु में भी दिखी. चेन्नई में सचिवालय के बाहर तमिल रैपर अरिवू कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर NEET ख़त्म करने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इसी बात पर विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन ने सरकार पर निशाना साधा.
अब सरकार का कहना है कि विपक्ष अपनी राजनीति के तरीके को TVK की राजनीति बताना चाहती है. लेकिन ऐसा नहीं होगा. मुख्यमंत्री जोसफ विजय ने अरिवू को बाद में सचिवालय बुलाकर अपने चैम्बर में उनकी मांग को लेकर बात की. इसी के बाद पार्टी ने मांग उठाई है.
वीडियो: राजधानी: NEET पेपर लीक पर संसद से बड़ा हंगामा प्रधानमंत्री आवास के बाहर








