The Lallantop

मेहंदीपुर बालाजी आश्रम में एक ही परिवार के चार शव मिले, पुलिस को अब तक क्या पता चला?

Dehradun Family Found Dead in Mehandipur: पुलिस ने बताया कि दो शव बेड पर थे और दो जमीन पर. FSL की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है.

Advertisement
post-main-image
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम. (तस्वीर: इंडिया टुडे)

राजस्थान के करौली जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji) के आश्रम से एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला है. आश्रम के आसपास के लोगों ने बताया है कि ये परिवार 12 जनवरी को उत्तराखंड के देहरादून से आया था. मृतकों में माता-पिता और भाई-बहन शामिल हैं. संदिग्ध अवस्था में चार शव मिलने से आश्रम में सनसनी फैल गई. टोडाभीम पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े गोपाल लाल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि चारों की पहचान उनके आधार कार्ड से की गई है. इसके बाद ही पता चला कि चारों एक ही परिवार के हैं. करौली जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि दो शव बेड पर थे और दो जमीन पर. FSL की टीम भी मौके पर पहुंची. इसके बाद शवों को मोर्चरी ले जाया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है. उन्होंने कहा कि परिजनों के आने पर ही और जनाकारी का पता लगाया जा सकेगा.

मामला मेहंदीपुर बालाजी के ‘समाधि वाली गली’ के ‘राधा कृष्णा आश्रम’ के रूम नंबर 119 का है. मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (60 साल), कमलेश (55 साल), नितिन (32 साल) और नीलम (25 साल) के रूप में हुई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: सद्गुरु के आश्रम पर लड़कियों के ब्रेनवॉश का लगा आरोप, HC में केस चल रहा था, SC ने बंद करवा दिया

टोडाभीम पुलिस थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे थी. मामले में हर एंगल से जांच चल रही है. पुलिस को अब तक इस घटना के पीछे किसी पुख्ता कारण का पता नहीं चला है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नियमित कर्मचारी थे. उनके पिता एक अधिकारी की गाड़ी चलाते थे. नितिन ने अपने नाम पर कमरा बुक कराया था. पुलिस ने बताया कि शाम को जब सफाई कर्मचारी कमरा साफ करने पहुंचा तो उसने वहां चार शव देखे. इलाके में खबर फैलने के बाद लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं. लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

Advertisement

वीडियो: ओशो के आश्रम में रही लड़की ने क्या खुलासे किए ?

Advertisement