एक पुरानी कहावत है- ‘आसमान से गिरा खजूर में अटका’. कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में एक मुजरिम के साथ. बेचारा खजूर में तो नहीं एक चिमनी में अटक गया. और ऐसा अटका कि उसे निकालने के लिए चिमनी की ईंटें तोड़कर खिसकानी पड़ी. बीबीसी में छपी ख़बर के मुताबिक़ ये वाकया है अमेरिका के मैसच्युसेट्स स्थित फॉल रिवर इलाके का. यहां की पुलिस ड्रग केस के मामले में एक आरोपी को गिरफ़्तार करने पहुंची थी. आरोपी का नाम रॉबर्ट लैंगलाइस. उम्र 33 साल.
पुलिस से बचने के चक्कर में चिमनी में जा फंसा, हालत देख अधिकारी भी बोला- 'बड़े बेवकूफ हो!'
रॉबर्ट को निकालने के लिए फायर डिपार्टमेंट को बुलाना पड़ा, जिन्होंने चिमनी तोड़कर उसे बाहर निकाला. बाद में रॉबर्ट को स्थानीय अस्पताल भेजा गया. फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है.
.webp?width=360)

दरअसल, 10 दिसंबर की शाम को मैसच्युसेट्स शहर की पुलिस रॉबर्ट को गिरफ़्तार करने पहुंची थी. उससे बचने के लिए वह छत की तरफ भागा. पुलिस ने उसका पीछा किया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पुलिस अधिकारीयों के शरीर में लगे कैमरे (बॉडी कैम) में रिकॉर्ड हुआ. बॉडी कैमरा से बने वीडियो में पुलिस अधिकारी रॉबर्ट को ढूंढ़ते नजर आ रहे हैं. तभी एक डिटेक्टिव चिल्लाते हुए कहता है, “वो छत पर गया है.”
पुलिस छत पर रॉबर्ट को खोजती है. तभी मौके पर मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को बताता है कि बगल की चिमनी से किसी की चिल्लाने की आवाज आ रही है. पुलिस डिटेक्टिव चिमनी के पास पहुंचते हैं. और फिर वीडियो में एक शख़्स चिमनी के अंदर ही अंदर अटका दिखाई देता है. यह साफ नहीं है कि वो पुलिस भागते वक्त गलती से उसमें गिरा या जानबूझकर उसमें छिपा लेकिन फंस गया. जब उसने वहां से निकलने की कोशिश की तो उसे पता चला कि वो बुरी तरह तरह अटक गया है. रॉबर्ट को इस हाल में देख कर एक पुलिस अधिकारी कहता है, “बड़े बेवकूफ हो.”
यह भी पढ़ें - इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 24 घंटे से फंसे हैं इंडिगो एयरलाइंस के 400 यात्री, मालूम है किस लिए?
रॉबर्ट इतनी बुरी तरह से चिमनी में अटक जाता है कि उसको निकालने के लिए चिमनी की ईंटें खिसकाने की नौबत आ जाती है. फिर पुलिस वाले फायर डिपार्टमेंट के लोगों को बुलाते हैं, चिमनी को तोड़कर उसे बाहर निकाला जाता है. उसके बाद आरोपी रॉबर्ट को लोकल अस्पताल भेज दिया जाता है. फिलहाल, 12 दिसंबर से वह पुलिस के हिरासत में हैं. उस पर ड्रग संबंधी मामले के अलावा भी कई आरोप लगाए गए हैं.
वीडियो: नकली प्रोटीन पाउडर को 5 गुने दाम पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस ने कैसे किया खुलासा? नकली प्रोटीन की पहचान कैसे करें?






















