The Lallantop

महंगा होने की वजह से बेटा नहीं ले रहा था ड्रीम स्वेटर, मां को पता चला तो सेम टू सेम बना दिया

बेटे की इस इच्छा के बारे में मां को पता था. और अगर मां जान जाए तो क्या नहीं पॉसिबल हो सकता. संदीप ने बताया कि उनकी मां ने अपने हाथों से वैसा ही स्वेटर बनाने का फैसला किया.

Advertisement
post-main-image
संदीप मॉल के पोस्ट करने के बाद कई लोगों ने लिखा कि स्वेटर का दाम अब और महंगा हो गया है. (फोटो- X)

बुना हुआ स्वेटर. ये एक कला से कम नहीं हैं. आजकल ऐसे स्वेटर कम ही देखे जाते हैं. खासकर जब से व्यवसायीकरण बढ़ा है, और रेडीमेड स्वेटर मार्केट में टंगे दिखने लगे हैं. स्वेटर बुनने की परंपरा सिंधु घाटी सभ्यता की तरह ही लुप्त होने की ओर बढ़ रही रही है. इसीलिए सोशल मीडिया पर जब ऐसा कुछ डाला जाता है तो उसके वायरल होने के चांस बढ़ जाते हैं. ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया वेबसाइट X पर वायरल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

संदीप मॉल नाम के शख्स ने 25 जनवरी को एक पोस्ट डाला. इसमें उन्होंने बताया कि वो लंबे समय से 31 हजार रुपये की कीमत वाला राल्फ लॉरेन का स्वेटर चाहते थे. लेकिन स्वेटर उनके बजट से बाहर था. लेकिन बेटे की इस इच्छा के बारे में मां को पता था. और अगर मां जान जाए तो क्या नहीं पॉसिबल हो सकता. संदीप ने बताया कि उनकी मां ने अपने हाथों से वैसा ही स्वेटर बनाने का फैसला किया. 

पोस्ट में संदीप ने लिखा,

Advertisement

"मैं कई सालों से राल्फ लॉरेन के इस स्वेटर पर नजर गड़ाए हुए था. लेकिन 31,000 रुपये, ये मेरे बजट से बाहर था. मेरी मां ने मेरी इच्छा पूरी करने की जिम्मेदारी ली."

31 हजार रुपये के स्वेटर का दाम सुन कर ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों का बैंक अकाउंट हिल जाएगा. लेकिन मॉल साहब ने कम से कम ऐसा स्वेटर पहनने की इच्छा जताई. और उन्होंने स्वेटर की फोटो भी पोस्ट की. पोस्ट में संदीप मॉल ने दो तस्वीरें साझा की हैं. एक में असली डिज़ाइनर स्वेटर और दूसरी में उनकी मां द्वारा खूबसूरती से तैयार किया गया स्वेटर.

Advertisement

देखने में क्रिकेटर्स के स्वेटर की तरह लगने वाले इस स्वेटर पर लोगों ने कई तरह के कॉमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा,

“साबित करता है कि मां तो मां है!”

स्वेटर बुनने की कला पर एक यूजर ने लिखा,

“खूबसूरत, मेरी दादी आज भी खुद बना लेती हैं.”

एक सज्जन ने लिखा,

“Ralph Lauren की कीमत से बड़ी मां की ममता है.”

स्वेटर क्रिकेटरों वाला लग रहा था, तो एक सज्जन ने वैसा ही कुछ कॉमेंट किया. लिखा,

“इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने जाओगे क्या?”

संदीप मॉल के पोस्ट करने के बाद कई लोगों ने लिखा कि स्वेटर का दाम अब और महंगा हो गया है. यूजर्स ने मां के प्यार और मां की ममता का जिक्र भी किया. कई लोगों ने तो संदीप को किस्मत वाला भी बता दिया. वैसे स्वेटर देख आपके मन में क्या आया, हमें कॉमेंट करके बताइए.

वीडियो: सोशल लिस्ट : कभी होटल में वॉचमैन थे पिता, लड़के ने वहीं कराया डिनर, पोस्ट भयंकर वायरल

Advertisement