महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में एक कंटेनर चालक ने कटाई-कर्जत राज्य राजमार्ग पर लगभग 50 गाड़ियों को टक्कर मार दी. घटना के वक्त ड्राइवर कथित तौर पर शराब के नशे में धुत्त था. बताया गया है कि जिन 50 गाड़ियों को टक्कर मारी गई, उनमें पुलिस की गाड़ी भी शामिल है (Drunk driver hits 50 vehicles). पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. लोगों ने ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना का वीडियो भी सामने आया है.
महाराष्ट्र में 50 गाड़ियों को टक्कर मारता निकल गया ट्रक ड्राइवर, पुलिस वाहन को भी नहीं छोड़ा
ड्राइवर अंबरनाथ आनंदनगर पुलिस स्टेशन, वैभव होटल चौक, सुदामा होटल चौक से होते हुए पूरी सड़क पर गलत दिशा में ड्राइव कर रहा था. वो तेज रफ्तार में कंटेनर को आगे-पीछे करता रहा. ऐसा करते हुए उसने 50 गाड़ियों को टक्कर मार दी.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे से जुड़े अभिजीत की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा 23 जनवरी को अंबरनाथ से गुजरने वाली कटाई-कर्जत, डोंबिवली बादलपुर पाइपलाइन रोड पर हुआ. ड्राइवर नेवाली पुल से बदलापुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था. उसी समय नेवाली पुल पर कंटेनर एक वाहन से टकरा गया. ड्राइवर अंबरनाथ आनंदनगर पुलिस स्टेशन, वैभव होटल चौक, सुदामा होटल चौक से होते हुए पूरी सड़क पर गलत दिशा में ड्राइव कर रहा था. वो तेज रफ्तार में कंटेनर को आगे-पीछे करता रहा. ऐसा करते हुए उसने 50 गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस घटना में कार, दोपहिया वाहन, रिक्शा और पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. कुछ वाहनों को भारी नुकसान हुआ है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर के इतनी अराजकता फैलाने के बाद शिवाजी नगर की पुलिस और रिक्शा चालकों ने उसका पीछा किया. नशे में ड्राइवर ने कंटेनर आनंदनगर महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में घुसा दिया. उसने पुलिस को देखकर रुकने के बजाय स्पीड और बढ़ा दी. लेकिन तेज रफ्तार के कारण कुछ दूरी पर कंटेनर सड़क किनारे पलट जाता है. तभी पुलिस ड्राइवर को पकड़कर हिरासत में ले लेती है.
हादसे के वक्त किसी ने अपने फोन से ड्राइवर को गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर कैसे इधर-उधर तेज रफ्तार में कंटेनर को चला रहा है. उसने एक ऑटो और स्कूटी को टक्कर मारी. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. लेकिन कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. घटना के कारण स्टेट हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: महाराष्ट्र के पुष्पक एक्सप्रेस रेल हादसे पर क्या जानकारी सामने आई?











.webp?width=275)






