The Lallantop

महाकुंभ में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं

Mahakumbh Parayagraj: महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है. सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडाल आग की चपेट में आ गए. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.

Advertisement
post-main-image
प्रयागराज में महाकुंभ मेले में लगे कई टेंटों में आग लग गई. (India Today)
author-image
संतोष शर्मा

Fire in Mahakumbh Prayagraj: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है. मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 और 19 में लगी आग ने कई पंडालों को चपेट में ले लिया. किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की वजह भी सामने नहीं आई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े संतोष वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर 18 और 19 में मौजूद कई पंडालों में आग लग गई. हालांकि, देर शाम पीटीआई की तरफ से बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है. 

यह पहला मामला नहीं है जब महाकुंभ मेला में आग लगी है. इससे पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 9 फरवरी को रात के समय सेक्टर 23 में आग लग गई थी. गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी.

Advertisement

9 फरवरी को आग लगने के पीछे का कारण गैस सिलेंडर बताया गया. उस समय की रिपोर्ट की मानें तो महाराजा भोग नामक एक दुकान में आग लगी थी, जिसकी चपेट में कई पंडाल आ गए.

इससे पहले 7 फरवरी को भी संगम के सेक्टर 18 में आग लगी थी. इंडिया टूडे ग्रुप के इनपुट्स के अनुसार, आग शंकराचार्य मार्ग पर मौजूद हरिहरानंद शिविर में लगी थी. मौके पर फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के लोग मौजूद थे. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया.

जनवरी में भी महाकुंभ में आग लगी थी. 30 जनवरी को सेक्टर 22 के कई पंडाल आग की चपेट में आ गए थे, और 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे. सेक्टर 2 में भी दो कारों में आग लगने की खबर थी. 19 जनवरी को भी मेले में आग लगने की घटना हुई थी. यह आग शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 में लगी थी. इसमें भी कई टेंट जलकर खाक हो गए थे. इस घटना में भी गैस सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जताई गई थी.

Advertisement

वीडियो: महाकुंभ की भयानक भीड़ में मां से बिछड़ा बच्चा, सुरक्षाकर्मियों ने ये कर दिल जीता

Advertisement