The Lallantop

पिता को रोते हुए वीडियो कॉल किया, बोला- 'मैं किडनैप हो गया', लोकेशन ट्रेस हुई तो गर्लफ्रेंड के पास मिला

SSP अनिल सोनकर ने घटना पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मनीष ने पूछताछ के दौरान प्रेम प्रसंग की बात कबूली है. उसने इसी चक्कर में अपने किडनैप होने की साजिश रची थी. पुलिस ने मनीष को समझा कर छोड़ दिया है और आगे ऐसी हरकत ना करने की सलाह दी है.

Advertisement
post-main-image
किडनैप होकर गर्लफ्रेेंड के पास मिला युवक.(तस्वीर: इंडिया टुडे)
author-image
विजय कुमार विश्वकर्मा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक लड़के ने खुद की किडनैपिंग का नाटक रचा. 24 साल का मनीष पुणे में नौकरी करता था. वो छुट्टियों में घर आया था. जब वापस जाने को निकला तो गायब हो गया. उसने अपने पिता को रोते हुए वीडियो कॉल किया और घरवालों को किडनैपिंग की बात बताई. लेकिन जब पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया तो वो अपनी गर्लफ्रेंड के पास मिला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला रीवा के सिरमौर तहसील का है. इंडिया टुडे से जुड़े विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में मनीष के परिवार ने अपने गांव राजगढ़ में भागवत कथा का आयोजन किया था. मनीष भी इसमें शामिल होने के लिए गांव पहुंचा था. 28 फरवरी के दिन मनीष वापस पुणे जाने के लिए निकला. पुलिस ने बताया कि उसने घरवालों को फोन पर सतना पहुंचने की बात बताई थी. लेकिन इसके बाद से उसका फोन बंद आने लगा. कुछ पता न चलने पर मनीष के पिता हरिवंश मिश्रा ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें - रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन से भर-भर कूड़ा फेंका, लोगों ने टोका तो मुस्कुरा दिया, वीडियो वायरल

Advertisement

इधर मनीष ने अपने घरवालों को वीडियो कॉल किया. उसने रोते हुए बताया कि इटारसी के पास से कुछ लोगों ने उसे किडनैप कर लिया है. वो उसे जंगल ले आए हैं और पैसे की डिमांड कर रहे हैं. मनीष के पिता ने ये सारी बात पुलिस को बताई. इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मनीष के मोबाइल को ट्रेस किया. जिससे पूरा मामला सुलझा.

मनीष के मोबाइल की लोकेशन इटारसी की जगह, रीवा की बगल के जिले सीधी की मिली. पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करते-करते सीधी के रामपुर नैकिन पहुंची. वहां मनीष अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिला.

SSP अनिल सोनकर ने घटना पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मनीष ने पूछताछ के दौरान प्रेम प्रसंग की बात कबूली है. उसने इसी चक्कर में अपने किडनैप होने की साजिश रची थी. पुलिस ने मनीष को समझा कर छोड़ दिया है और आगे ऐसी हरकत ना करने की सलाह दी है.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट : ट्रेन से कचरा फेंकने की सजा, Ministry of Railways ने नौकरी से निकाला

Advertisement