The Lallantop

इंदौरः शादी की बात पर झगड़ा हुआ, गर्लफ्रेंड की हत्या कर भागा युवक मुंबई से गिरफ्तार

Indore के द्वारकापुरी में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी पीयूष धामनोतिया को मध्य प्रदेश पुलिस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 10 फरवरी की रात छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी पीयूष फरार हो गया था.

Advertisement
post-main-image
पियूष धामनोतिया ने इंदौर के फ्लैट में लड़की की हत्या कर दी. (इंडिया टुडे)
author-image
धर्मेंद्र कुमार शर्मा

मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या कर दी गई. अंकल गली स्थित एक फ्लैट से 13 जनवरी को निर्वस्त्र अवस्था में युवती का शव बरामद हुआ था. फ्लैट से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे में पलंग पर युवती का शव पड़ा हुआ मिला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शुरुआती जांच के बाद पता चला कि मृतका के पिता ने 11 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में उसके गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई थी. पिता ने बताया था कि 10 फरवरी को उन्होंने बेटी को क्लेक्टर ऑफिस के सामने छोड़ा था, जिसके बाद वह लापता हो गई थी. पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह फ्लैट युवती के साथ पढ़ाई करने वाले उसके बॉयफ्रेंड पीयूष धामनोतिया ने किराए पर लिया था. पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका युवती से लंबे समय से अफेयर था लेकिन शादी को लेकर परिवार के मना करने के चलते दोनों में विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन दोनों फ्लैट पर पहुंचे. पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने लेकिन फिर शादी की बात पर झगड़ा हो गया. पुलिस ने बताया कि इसके बाद पीयूष ने गुस्से में युवती को रस्सी से बांधा और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह शव के पास कुछ समय रुका और फिर फ्लैट बंद करके फरार हो गया. आरोपी पीयूष इंदौर से भागकर महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचा और वहां एक होटल में रुका. इंदौर के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया,

Advertisement

 वहां से निकलने के बाद आरोपी मुंबई पहुंचा और लोकल ट्रेन में सफर करता रहा. इस दौरान उसने मृतका का मोबाइल भी नष्ट कर दिया. मुंबई पुलिस की मदद से मुंबई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि लड़की मोबाइल ऐप के जरिए दूसरे लड़कों से बातचीत करती थी. इसके चलते अक्सर दोनों में विवाद होता था. डीसीपी लालचंदानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल तीन दिनों की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ जारी है. उन्होंने आगे बताया कि पूरे मामले में डिजिटल सबूत, कॉल डिटेल्स और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. 

वीडियो: मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्र फिर से धरने पर बैठे, सरकार को कौन सा वादा याद दिला रहे हैं?

Advertisement

Advertisement