प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA) ने प्रयागराज में खान सर के कोचिंग सेंटर ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ को सील कर दिया है. ये कार्रवाई लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद की गई है. इस हादसे में 15 मासूम लोगों की जान चली गई, जिसके बाद पूरे राज्य में सुरक्षा मानकों की जांच हुई. इसी सिलसिले में खान सर की कोचिंग को बंद किया गया है.
खान सर की कोचिंग पर ताला, लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन
Khan Sir के प्रयागराज वाले कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है. PDA के अधिकारियों ने छात्रों को बिल्डिंग से बाहर निकलने को कहा और दफ्तर बंद करा दिया. राज्य सरकार के आदेश पर पूरे राज्य में कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, PDA के वाईस चेयरमैन ऋषि राज के आदेश पर कोचिंग का निरीक्षण किया गया. बिल्डिंग में फायर सेफ्टी नियम और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई. जिसके बाद 23 जून को सिविल लाइन स्थित इस कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया गया.
कोचिंग पर ताला क्यों?PDA के अधिकारियों ने छात्रों को बिल्डिंग से बाहर निकलने को कहा और दफ्तर बंद करा दिया. ये ऑपरेशन PDA के जोनल ऑफिसर गंगेश कुमार सिंह लीड कर रहे थे. कोचिंग सेंटर की गेट पर एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें लिखा है कि अगर सील को तोड़ने या बिना अनुमति के कोचिंग क्लास फिर से शुरू करने की कोशिश हुई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. FIR भी हो सकती है.
PDA के अधिकारियों ने बताया कि खान ग्लोबल क्लासेस को कमर्शियल इस्तेमाल की मंजूरी मिली है. कोचिंग इंस्टिट्यूट ‘कम्युनिटी सर्विस फैसिलिटी’ के कैटेगरी में आता है, लेकिन इसके लिए उसे अलग से मंजूरी लेनी होगी. गंगेश कुमार सिंह ने बताया कि कम्युनिटी फैसिलिटी के लिए कोचिंग सेंटर के पास अनुमति नहीं थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.
पूरे राज्य में कोचिंग सेंटर रडार परलखनऊ में हुए हादसे के बाद प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही के प्रति सख्त रुख अपनाए हुए है. PDA की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सुरक्षा मानकों और बिल्डिंग के सही इस्तेमाल की जांच के आधार पर अन्य संस्थानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: खान सर की कोचिंग बंद हो जाएगी? फायर सेफ्टी को लेकर दो बार जांच, फिर मिला नोटिस
22 जून को लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लगने के कारण 15 लोगों की जान चली गई. हाल ही में ऐसे कई और मामले देखने को मिले, जहां आग की वजह से सैंकड़ों लोगों की जान चली गई. खान सर के कोचिंग की बात करें तो उनके पटना वाले सेंटर की भी जांच की जा रही है. बताया गया कि कोचिंग में फायर सेफ्टी नियमों का ठीक से पालन नहीं हो रहा है. इन खामियों को दूर करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है.
वीडियो: क्या खान सर की कोचिंग सील होने वाली है?


















