प्यार-मोहब्बत में ‘गुस्सा होना’ भी एक अदा है. किसी शायर ने लिख दिया है, ‘तुम्हे आता है प्यार पर गुस्सा. मुझे गुस्से पे प्यार आता है.’ बिहार के कटिहार में इसी शायर का ‘गुस्से वाला प्यार’ साक्षात दिखा, जब एक लड़की ने गुस्से में अपना नया स्मार्टफोन नाले में फेंक दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिससे लड़की खफा हो गई और गुस्से में ही ताजा-ताजा मिले फोन का नाले में विसर्जन कर दिया.
गर्लफ्रेंड ने स्मार्टफोन नाले में फेंका, लड़का कपड़े उतारकर कूद गया, आंटी बोलीं- 'बाप रे बाप!'
इस समय वैलेंटाइन वीक भी चल रहा है. शायद इसी मौके पर लड़के ने लड़की को फोन गिफ्ट किया था. लेकिन दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया.


लेकिन, प्रेमी भी ‘धुरंधर’ निकला. उसने तुरंत कपड़े उतारे. नाले में उतरा और फोन खोजकर ही दम लिया. बताया गया कि ये एक iPhone था, हालांकि पूरी तरह क्लियर नहीं है. खैर, ये सब देखकर प्रेमिका का भी दिल पिघला. नाले से बाहर आए प्रेमी को वह नल तक ले गई और उसके शरीर पर लगे कीचड़ को साफ किया. आसपास के लोग कौतूहल से ये सारा सीन देखते रहे.
आजतक से जुड़े बिपुल राहुल की रिपोर्ट के अनुसार, घटना बिहार के कटिहार की है. यहां एक युवक और युवती स्कूटी से चिल्ड्रन पार्क पहुंचे थे. इस समय वैलेंटाइन वीक भी चल रहा है. शायद इसी मौके पर लड़के ने लड़की को फोन गिफ्ट किया था. लेकिन दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया. लड़की ने गुस्से में गिफ्ट में मिला iPhone 6 फीट गहरे नाले में फेंक दिया. ये देखकर लड़के के भी होश उड़ गए. उसने आव देखा न ताव. कपड़े उतारे और नाले में उतर गया.
वहां लोगों की भीड़ जुट गई. लोग लड़के को नाले में फोन खोजते देखकर हैरान होते रहे. घटना के वीडियो में एक महिला हैरत के साथ कह रही हैं- "नाले में घुस गया, बाप रे बाप."
खैर, उसकी मेहनत रंग लाई और फोन जैसे-तैसे मिल गया. लड़का बाहर निकला. तब तक लड़की की नाराजगी भी शायद दूर हो चुकी थी. वह लड़के को लेकर सड़क किनारे एक नल के पास गई. वहां उसने उसके शरीर पर लगे कीचड़ को साफ किया. फिर कुछ बातचीत की और बाद में दोनों स्कूटी पर सवार होकर वापस चले गए.
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोई इसे प्यार का जुनून बता रहा है तो किसी के लिए यह 'रोमांस नहीं बल्कि फोन का मोह और असंतुलित व्यवहार का उदाहरण' है.
वीडियो: सोशल लिस्ट: HDFC बैंक ‘ठाकुर विवाद’: आस्था सिंह के वायरल वीडियो के बाद आई क्या सफाई?





















